{"_id":"69e0f075e7dc827c5200683d","slug":"objection-raised-over-holding-programme-in-badrinath-before-opening-of-doors-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-118146-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra: कपाट खुलने से पहले बदरीनाथ में हुआ कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों व पंडा समाज ने जताई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra: कपाट खुलने से पहले बदरीनाथ में हुआ कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों व पंडा समाज ने जताई आपत्ति
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
सार
सेना की ओर से बदरीनाथ धाम में सूर्य देवभूमि चैलेंज प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। वहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस पर तीर्थ पुरोहितों ने आपत्ति जताई।
बदरीनाथ धाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले ही वहां पर कार्यक्रम कराने पर धाम से जुड़े तीर्थ पुरोहितों व पंडा समाज ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि यह धाम की परंपरा के विरुद्ध है। वहीं बीकेटीसी ने भी इसे अनुचित बताया।
Trending Videos
बृहस्पतिवार को सेना की ओर से बदरीनाथ धाम में सूर्य देवभूमि चैलेंज प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। वहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। तीर्थ पुरोहितों ने इस पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यह परंपराओं के विपरीत है। चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के महासचिव डॉ. बृजेश सती का कहना है कि बदरीनाथ धाम में छह माह देव पूजा का विशेष महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chamoli News: सेना का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, दो जवान घायल
इस दौरान वहां मानव गतिविधियां संचालित नहीं हो सकती हैं। ऐसे में कपाट खुलने से चंद दिन पहले वहां कार्यक्रम करवाना परंपराओं का उल्लंघन है। तीर्थ पुरोहित इसका विरोध करते हैं। बदरीश पंडा पंचायत के अध्यक्ष प्रवीन ध्यानी का कहना है कि बदरीनाथ धाम के कपाट अभी बंद हैं।
यह समय देवपूजा का होता है ऐसे में वहां मानव गतिविधियां नहीं होनी चाहिए। वहीं बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का कहना है कि धामों में परंपराओं के विरुद्ध कोई कार्य करना अनुचित है। पौराणिक काल से चली आ रही परंपराओं का उल्लंघन नहीं होना चाहिए।
