सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   PWD deployed Poklane to open Jilasoo-Aali road

Chamoli News: जिलासू-आली सड़क खोलने के लिए लोनिवि ने लगाई पोकलेन

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 20 Apr 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
PWD deployed Poklane to open Jilasoo-Aali road
विज्ञापन
चार वर्ष पहले भूस्खलन के कारण जगह-जगह हो गई थी ध्वस्त
Trending Videos

भूस्खलन जोन के कारण नहीं निकल पा रहा था समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग (जिलासू)। जिलासू तहसील की लंबित जिलासू-आली सड़क के जल्द खुलने की उम्मीद जगी है। यहां भूस्खलन के कारण सड़क ध्वस्त हो गई और तब से आवाजाही बंद पड़ी थी। अब करीब 700 मीटर सड़क खोलने के लिए लोनिवि पोखरी ने पोकलेन मशीन लगाई है। अभी लोगों को पोखरी होते हुए कर्णप्रयाग जाना पड़ता था यह सड़क खुलने से ग्रामीणों की करीब 30 किमी की दूरी घट जाएगी।
जिलासू तहसील को मस्टगांव, कांडई, आली आदि गांवों को जोड़ने और जिलासू से पोखरी ब्लॉक की कनेक्टिविटी के लिए जिलासू-आली सड़क का निर्माण किया गया। करीब चार वर्ष पहले सड़क 5, 6 और 7 किमी के दायरे में तीन से अधिक मोड़ों पर भूस्खलन के कारण ध्वस्त हो गई थी। इसके बाद यहां कई बार निरीक्षण किया गया मगर यहां भूस्खलन जोन के कारण और सर्वे के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। कुछ समय पूर्व विधायक लखपत बुटोला ने यहां निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही विधायक निधि से धनराशि स्वीकृत करने की बात कही। पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र भंडारी ने भी यहां मशीन लगाकर जल्द सड़क खोलने के लिए अधिकारियों से कहा। अब लोनिवि ने यहां काम शुरू कर दिया है। वहीं लोनिवि पोखरी के ईई राजकुमार ने बताया कि जिलासू-आली सड़क खोलने के लिए पोकलेन मशीन लगाई गई है। यहां हल्का वाहन मार्ग बनाने का प्रयास है। इस कार्य के लिए महज 7 लाख की स्वीकृति है जबकि विधायक की ओर से भी इसके लिए धनराशि स्वीकृति करने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed