{"_id":"69bab05a979eee315c06207e","slug":"officers-of-two-departments-did-not-reach-the-bdc-salary-will-be-deducted-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-117664-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बीडीसी में नहीं पहुंचे दो विभागों के अधिकारी, कटेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बीडीसी में नहीं पहुंचे दो विभागों के अधिकारी, कटेगा वेतन
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 18 Mar 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
नंदानगर की बीडीसी बैठक में समस्याएं रखतीं महिला ग्राम प्रधान। संवाद
विज्ञापन
फोटो
प्रभारी जिलाधिकारी ने दिए निर्देश, भूमि का मुआवजा नहीं देने पर एनपीसीसी के जेई का वेतन भी रोका
बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं उठाईं
संंवाद न्यूज एजेंसी
नंदानगर। क्षेत्र पंचायत नंदानगर की त्रैमासिक बैठक में बिजली, पानी, सड़क, सिंचाई नहर, शिक्षा, स्वास्थ्य के मुद्दे छाए रहे। पंंचायत प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि कई बार समस्याएं उठाने के बाद भी उन पर अमल नहीं हो पाता है। बैठक में ऊर्जा निगम और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर प्रभारी जिलाधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने दोनों विभागों के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता का एक दिन का वेतन काटने और स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। वहीं भूमि मुआवजे के मामले में निर्देश दिए कि जब तक प्रभावित परिवार को मुआवजा नहीं दिया गया तब तक निर्माणदायी संस्था एनपीसीसी के अवर अभियंता का वेतन जारी नहीं किया जाएगा।
ब्लॉक प्रमुख हीमा देवी की अध्यक्षता में हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं। नंदप्रयाग-नंदानगर (घाट) सड़क के 15 किमी तक जाखणी गांव तक निर्मित सड़क का भूमि का मुआवजा अभी तक न दिए जाने की शिकायत उठी। इस पर प्रभारी जिलाधिकारी ने निर्देश दिए किजब तक पीड़ित परिवार को मुआवजा नहीं दिया जाता तब तक कार्यदायी संस्था एनपीसीसी के जेई का वेतन जारी नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। गुलाड़ी गांव की प्रधान दीक्षा मैंदोली ने कहा कि गांव में आंगनबाड़ी भवन नहीं है। यहां करीब 25 बच्चे पढ़ रहे हैं। प्रभारी जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र प्रस्ताव भेजने के लिए कहा। धुर्मा के ग्राम प्रधान पुष्पेंद्र सिंह रावत ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को वृद्धावस्था पेंशन न मिलने की समस्या उठाई। प्रधान महावीर सिंह रावत ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर समाज कल्याण विभाग का एक कर्मचारी तैनात किया जाए इससे समस्याओं का निराकरण शीघ्र हो जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट के साथ ही सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
पहली बार बैठक का हुआ लाइव प्रसारण
लोगों ने घर बैठे देखी सदन की कार्यवाही
प्रमोद सेमवाल
गोपेश्वर। विकास खंड नंदानगर ने पारदर्शिता और तकनीक के उपयोग की दिशा में एक नई शुरुआत करते हुए बीडीसी बैठक का लाइव प्रसारण कर अनूठी पहल की है। विधानसभा की तर्ज पर आयोजित इस बैठक का सीधा प्रसारण किया गया जिससे आम लोगों ने अपने-अपने पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से उठाई गई समस्याओं को घर बैठे सुना। नंदानगर इस तरह की व्यवस्था करने वाला जिले का पहला ब्लॉक बन गया है। लोगों ने ब्लॉक की ओर से की गई इस व्यवस्था की सराहना की।
पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू हुई बैठक का लाइव प्रसारण किया गया। ब्लॉक प्रमुख हीमा देवी की पहल पर यह व्यवस्था की गई। बैठक के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को सदन में प्रमुखता से उठाया। ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि ब्लॉक प्रशासन ने तकनीकी साधनों का उपयोग कर बैठक को लाइव किया जिससे आमजन को प्रशासनिक कार्यप्रणाली से सीधे जुड़ने का अवसर मिला। इस पहल से लोगों में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर विश्वास भी बढ़ा है। इधर व्यापार संघ अध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने कहा कि इससे उन्हें अपने प्रतिनिधियों के कार्यों और क्षेत्रीय मुद्दों की जानकारी सीधे मिल सकी। प्रभारी जिलाधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने नंदानगर ब्लॉक की इस पहल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ इस तरह के प्रयोग आवश्यक हैं और इससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता आएगी। संवाद
Trending Videos