फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Officials must work with a zero-tolerance policy: Commissioner

जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करें अधिकारी : आयुक्त

Tue, 18 Aug 2026 05:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 18 Aug 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
Officials must work with a zero-tolerance policy: Commissioner
फोटो
विज्ञापन

जनता मिलन कार्यक्रम में आयुक्त आनंद स्वरूप ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश
गैरसैंण को जिला और स्थायी राजधानी बनाने की उठी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गैरसैंण। ब्लॉक सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में गैरसैंण को जिला और स्थायी राजधानी बनाने की मांग प्रमुखता से उठी। गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में उन्होंने जनसमस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाते हुए अधिकारियों को जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करने के सख्त निर्देश दिए।

आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि जनता मालिक और अधिकारी सेवक की भावना से कार्य करें। उन्होंने समस्या के त्वरित निस्तारण के लिए अपना पर्सनल मोबाइल नंबर भी साझा किया। पूर्व क्षेपंस हरेंद्र कंडारी ने नई ग्राम सभाओं के गठन, टैटुड़ा की प्रधान पुष्पा देवी ने बरातघर निर्माण तथा नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह भंडारी ने गैरसैंण को नगरपालिका, जिला व स्थायी राजधानी घोषित करने का मुद्दा उठाया। इसके अलावा पटवारियों के रिक्त पद भरने, गुलदार के हमलों में घायल लोगों के मुआवजे की मांग भी रखी। आयुक्त ने सभी मामलों पर गंभीरता से विचार का आश्वासन दिया। एसडीएम अबरार अहमद व बीडीओ पवन कंडारी के संचालन में 60 से अधिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इससे पूर्व दायित्वधारी रामचंद्र गौड़, ब्लॉक प्रमुख दुर्गा देवी रावत और जिपंस सुरेश कुमार बिष्ट ने आयुक्त का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed