{"_id":"6a3bb7b061d8e2c75a023179","slug":"one-has-to-make-a-climb-just-to-get-a-phone-signal-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-119341-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: एक फोन के लिए चढ़नी पड़ती है चढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: एक फोन के लिए चढ़नी पड़ती है चढ़ाई
Wed, 24 Jun 2026 04:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 24 Jun 2026 04:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
निजमुला घाटी में आज भी नहीं है संचार सुविधा
नेटवर्क की तलाश में जाना पड़ता है एक किमी दूर
संवाद न्यूज एजेंसी
पीपलकोटी/गोपेश्वर। डिजिटल युग में जहां देश 5जी सेवाओं की ओर तेजी से बढ़ रहा है वहीं चमोली जिले की निजमुला घाटी के ग्रामीण आज भी एक फोन करने के लिए एक किमी दूर या फिर पहाड़ी पर जाते हैं। घाटी के मोली और हडुंग गांव अब तक संचार सेवा से नहीं जुड़ पाए हैं जबकि गाड़ी, व्यारा, निजमुला और पगना क्षेत्रों में भी मोबाइल नेटवर्क की स्थिति बेहद खराब है।
मोली-हडुंग गांव के ग्राम प्रधान भगत सिंह फरस्वाण ने बताया कि ग्रामीण वर्षों से बेहतर संचार सुविधा की मांग कर रहे हैं लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। गाड़ी गांव की ग्राम प्रधान मंदोदरी देवी ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से संचार व्यवस्था चरमराई हुई है। मोबाइल से परिचितों से बातचीत ही नहीं हो पाती। इससे ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों के साथ-साथ आपातकालीन परिस्थितियों में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर जिलाधिकारी गौरव कुमार का कहना है कि क्षेत्र में संचार सेवा का विस्तार किया जाएगा।