सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Operation of 20 additional buses for the Char Dham Yatra begins.

Chamoli News: चारधाम यात्रा के लिए 20 अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 24 Jun 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
Operation of 20 additional buses for the Char Dham Yatra begins.
विज्ञापन
15 बसें ऋषिकेश से सीधे बदरीनाथ पहुंचाएगी यात्रियों को

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। चारधाम यात्रा मार्ग पर वाहनों की कमी दूर करने के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम ने 20 अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया है। यह पहल चमोली जिले के परिवहन विभाग ने की है। इससे तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को राहत मिलेगी। धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आनंद जायसवाल ने बताया कि उत्तराखंड परिवहन निगम के अधिकारियों और स्थानीय ट्रांसपोर्ट यूनियनों से इस संबंध में बात की गई थी। ये बसें देहरादून, ऋषिकेश और हल्द्वानी डिपो से संचालित होना शुरू हो गईं हैं। कुल 20 बसों में से 15 ऋषिकेश से बदरीनाथ के लिए हैं जो तीर्थयात्रियों को सीधे धाम पहुंचाएंगी। तीन बसें नैनीताल से गोपेश्वर और दो हल्द्वानी से कर्णप्रयाग तक चलेंगी। यह सेवा चारधाम यात्रा अवधि तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed