सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Parking should start, the road should be repaired

Chamoli News: पार्किंग हो शुरू, मार्ग किया जाए दुरुस्त

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 01 May 2026 04:39 PM IST
विज्ञापन
Parking should start, the road should be repaired
विज्ञापन
गोपेश्वर। नगर क्षेत्र में पार्किंग, यातायात, नाली, अतिक्रमण सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्र रावत ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से गोपेश्वर के गैस गोदाम, पोखरी बैंड व चमोली बाजार में बनी पार्किंग को चालू किया जाए। गोपेश्वर नगर के भीतर एनएच की नालियों में लगी जालियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं इनकी मरम्मत कराई जाए। पोखरी बैंड से कोठियालसैंण तक मार्ग संकरा होने से जाम की समस्या बनी रहती है। इसके लिए यहां यातायात पुलिस की तैनाती की जाए। गोपेश्वर में बस स्टैंड से पोस्ट ऑफिस तक मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करने, गोपेश्वर-मंडल मार्ग पर गंगोलगांव के पास कॉजवे के पास मार्ग को दुरुस्त किया जाए। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed