{"_id":"6a4e3463e27bbbff4606e2ae","slug":"patients-struggle-to-reach-the-simli-womens-base-hospital-karnpryag-news-c-48-kpg1001-125078-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सिमली महिला बेस अस्पताल पहुंचने में छूट रहे मरीजों के पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सिमली महिला बेस अस्पताल पहुंचने में छूट रहे मरीजों के पसीने
Wed, 08 Jul 2026 04:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 08 Jul 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
हाईवे पर नहीं कोई बोर्ड, मार्गदर्शन की कमी से लोग हो रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। सिमली के औद्योगिक परिक्षेत्र में स्थित महिला बेस अस्पताल है। मगर स्थिति यह है कि खराब सड़क, दिशासूचक और बेहतर बोर्ड न लगा होने के कारण मरीज यहां आने वाले मरीजों को भटकना पड़ रहा है। ऐसे में अस्पताल की ओपीडी की संख्या में कम है।
सिमली में बीते चार वर्षों से संचालित इस महिला बेस अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक, स्वास्थ्य उपकरण और कर्मचारी तैनात किए जा रहे हैं लेकिन कई बार यहां लोगों को पता ही नहीं लग पाता कि अस्पताल है कहां। राजमार्ग से अस्पताल की दूरी अधिक है। साथ ही मुख्य मार्ग पर पर्याप्त दिशासूचक बोर्ड भी नहीं हैं। ऐसे में कई बार ग्वालदम, थराली, गैरसैंण, आदिबदरी जैसे क्षेत्रों से आने वाले मरीज सीधे कर्णप्रयाग पहुंचते हैं। जहां भीड़ अधिक होने के कारण वह रुद्रप्रयाग और श्रीनगर तक भी पहुंचते हैं। सिमली बेस अस्पताल संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी सहित अन्य सदस्यों ने कहा कि अस्पताल तक जाने वाली सड़क भी पिछले एक दशक से खस्ताहाल है। इस कारण मरीजो भी हिचकोले खाते हुए अस्पताल तक पहुंच जाते हैं। वहीं कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल का कहना है कि औद्योगिक परिक्षेत्र की खराब सड़क के लिए जिलाधिकारी और सिडकुल के अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे।