{"_id":"6a5b5f35e93b03aa7d07e428","slug":"pedestrian-path-in-disrepair-villagers-forced-to-commute-while-risking-their-lives-chamoli-news-c-47-1-sdrn1001-119766-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पैदल मार्ग बना बदहाल, जान जोखिम में डालकर आवाजाही को मजबूर ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पैदल मार्ग बना बदहाल, जान जोखिम में डालकर आवाजाही को मजबूर ग्रामीण
Sat, 18 Jul 2026 04:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 18 Jul 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक वर्ष पूर्व आपदा से क्षतिग्रस्त हो गया था नगर पंंचायत थराली के ऊंग तोक को जोड़ने वाला पैदल मार्ग
गोपेश्वर। नगर पंचायत थराली के वार्ड संख्या चार स्थित ऊंग तोक को जोड़ने वाला पैदल मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त है, जिससे 16 परिवारों को रोजाना जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। स्थानीय निवासी मनोज सिंह, जगमोहन सिंह, मदन सिंह, सुरेंद्र सिंह, कुंवर सिंह, जय सिंह, चंद्रमोहन, विनोद सिंह और अब्बल सिंह ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद मार्ग की मरम्मत नहीं हुई। बरसात में स्थिति और गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2022 से क्षेत्रीय विधायक भूपाल राम टम्टा से ऊंग तोक तक करीब 500 मीटर सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई।नगर पंचायत थराली के अधिशासी अधिकारी अकवीर सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त मार्ग के सुधारीकरण का स्टीमेट आपदा मद के लिए भेज दिया गया है। बजट मिलते ही मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा।