{"_id":"6af5ae8718a54b30e40dc38d","slug":"police-traffic-plan-fails-in-the-town-of-jyotirmath-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-121896-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: ज्योतिर्मठ नगर में फेल हुआ पुलिस का ट्रैफिक प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: ज्योतिर्मठ नगर में फेल हुआ पुलिस का ट्रैफिक प्लान
Thu, 12 Nov 2026 05:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 12 Nov 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो
ज्योतिर्मठ। नगर क्षेत्र में पुलिस का ट्रैफिक प्लान इन दिनों पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। नगर में बार-बार जाम लगने से तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले पुलिस ने नगर क्षेत्र के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया था। इसके तहत बदरीनाथ धाम जाने वाले वाहनों की आवाजाही नृसिंह मंदिर रोड से जबकि बदरीनाथ के दर्शन कर लौटने वाले वाहनों को नगर क्षेत्र से गंतव्य को भेजा जाना था। मगर नगर में विपरीत दिशा से भी वाहनों को छोड़ा जा रहा है जिससे नगर में जाम की स्थिति उत्पन्न हो रहा है। बुधवार शाम श्रद्धालुओं के दो गुटों में विवाद से भी जाम लग गया। पुलिस ने विवाद सुलझाया और रात करीब एक बजे यातायात सुचारु कराया। कोतवाली निरीक्षक महादेव उनियाल ने बताया कि यात्रा बढ़ने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। वाहनों को व्यवस्थित ढंग से भेजा जा रहा है। संवाद