{"_id":"6af5ab7d3ed58fed4c03105b","slug":"the-vbg-ramji-scheme-will-begin-in-semi-gwad-after-one-year-karnpryag-news-c-48-1-kpg1002-127816-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सेमी ग्वाड़ में एक साल बाद शुरू होगी वीबीजीरामजी योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सेमी ग्वाड़ में एक साल बाद शुरू होगी वीबीजीरामजी योजना
Thu, 12 Nov 2026 05:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 12 Nov 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों के जॉब कार्ड बनने हुए शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। तहसील जिलासू के ग्राम पंचायत सेमी ग्वाड़ के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। गांव में करीब एक साल बाद जल्द ही वीबीजीरामजी योजना के कार्य शुरू होंगे। ऐसे में अब ग्रामीणों के जॉब कार्ड बनने शुरू हो गए हैं। इसके बाद विभिन्न कार्यों का जीयो टैग करने के बाद कुछ दिनों में कार्य भी शुरू हो जाएंगे।
नगर पालिका कर्णप्रयाग से अलग हुए सेमी ग्वाड़ ग्राम पंचायत के गठन के बाद भी वीबीजीरामजी योजना में लोगों को रोजगार नहीं मिल पाया। नई पंचायत गठन के बाद ग्रामीणों का जॉब कार्ड बनाने वाला पोर्टल खुल नहीं पा रहा था। वहीं लंबे समय बाद जब पोर्टल खुला तो ग्रामीणों के बैंक खाते नहीं चढ़ पा रहे थे। इसके बाद कई ग्रामीणों को नए खाते खोलने पड़े। ऐसे में अब जॉब कार्ड बनने लग गए हैं। अभी तक सौ से अधिक ग्रामीणों के जॉब कार्ड बन चुके हैं। खंड विकास अधिकारी दिनेश नेगी ने बताया कि ग्राम प्रधान की ओर से कार्य प्रस्तावित करने के बाद कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। वहीं जॉब कार्ड बनने का कार्य भी जारी है। ग्राम प्रधान काजल ने बताया कि ग्राम पंचायत के विभिन्न कार्यों का शामिल किया गया है जिन्हें जल्द जीयो टैग कराया जाएगा। कुछ दिनों में ग्राम पंचायत के अलग-अलग तोकों में कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।