{"_id":"6a5b704c67468da9910609ea","slug":"power-lines-dangle-in-the-air-in-masoun-village-raising-fears-of-disaster-for-villagers-chamoli-news-c-47-1-sdrn1001-119771-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: मासौं गांव में हवा में झूल रहीं बिजली लाइनें, ग्रामीणों में हादसे का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: मासौं गांव में हवा में झूल रहीं बिजली लाइनें, ग्रामीणों में हादसे का डर
Sat, 18 Jul 2026 05:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 18 Jul 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- खेतों के ऊपर से हवा में झूल रहे करंटयुक्त बिजली के तार, ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप
गोपेश्वर। नंदप्रयाग के समीप स्थित मासौं गांव में बिजली की जर्जर लाइनें ग्रामीणों के लिए खतरे का कारण बनी हुई हैं। कई स्थानों पर बिजली के करंटयुक्त तार खेतों के ऊपर और आसपास हवा में झूल रहे हैं जिससे घास और चारा लेने जंगल व खेतों की ओर जाने वाली महिलाओं को करंट लगने का खतरा बना हुआ है। इतना ही नहीं, गांव में कई जगह बिजली की लाइनें चीड़ और अन्य पेड़ों को छूते हुए गुजर रही हैं जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या के संबंध में कई बार नंदप्रयाग बिजलीघर के अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। उनका आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद ऊर्जा निगम ने अब तक लाइन सुधारने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। उधर, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता राहुल चांदना ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में चीड़ के पेड़ के कारण बिजली लाइन बाधित हो रही है। उन्होंने कहा कि समस्या की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों को मौके पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं और जल्द ही लाइन को दुरुस्त कर दी जाएगी।