{"_id":"69d902ea721dec8c860faa59","slug":"pre-fabricated-toilets-will-be-built-for-the-disabled-and-transgender-people-karnpryag-news-c-48-1-kpg1002-122667-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: दिव्यांग एवं ट्रांसजेंडर के लिए प्री-फेब्रिकैटेड शौचालय बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: दिव्यांग एवं ट्रांसजेंडर के लिए प्री-फेब्रिकैटेड शौचालय बनेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 10 Apr 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। दिव्यांग और ट्रांसजेंडर के लिए थराली और कर्णप्रयाग न्यायालय भवन परिसर में प्री-फेब्रिकेटेड शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए लोनिवि ने निविदा जारी की है। कर्णप्रयाग और थराली न्यायालय में हर दिन कई लोग न्यायालय संबंधी कार्य के लिए पहुंचते हैं। अब दिव्यांग एवं ट्रांसजेंडर नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यहां पर शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। लोनिवि कर्णप्रयाग के अधिशासी अभियंता अनूप सिंह ने बताया कि शौचालयों के बनने से दिव्यांग लोगों को सुविधा होगी। विभाग की ओर से टेंडर जारी किए गए हैं। जल्द इस पर काम भी शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
Trending Videos