{"_id":"69d8f79ac9b9a05bac0ab6d3","slug":"work-on-repairing-drinking-water-schemes-begins-in-badrinath-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-118052-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बदरीनाथ में पेयजल योजनाओं की मरम्मत का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बदरीनाथ में पेयजल योजनाओं की मरम्मत का काम शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 10 Apr 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। मौसम सामान्य होने के बाद बदरीनाथ धाम में यात्रा तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। जल संस्थान ने पेयजल योजनाओं की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा सार्वजनिक शौचालयों का सुधारीकरण व रंग-रोगन का काम भी किया जा रहा है। शुक्रवार को जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार सैनी ने पेयजल योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अवर अभियंता और एक सहायक अभियंता को पेयजल लाइनों को शीघ्र सुचारु करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम परिसर के साथ ही होटलों में पानी की सप्लाई को यात्रा से पूर्व चालू किया जाना है। धाम में शुद्ध पेयजल के साथ ही यात्रियों के लिए वाटर एटीएम, आरओ प्लांट और सुदृढ़ सीवरेज सिस्टम पर काम किया जा रहा है।अधीक्षण अभियंता ने बताया कि धाम में पेयजल की किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। संवाद
बनाई जा रहीं अस्थायी दुकानें
गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम में साकेत तिराहे से अलकनंदा पुल तक की दुकानें मास्टर प्लान की जद में आने से यहां से कुछ दुकानों को हटाया जाएगा। प्रभावित दुकानदारों के लिए नगर पंचायत कार्यालय परिसर के समीप 14अस्थायी दुकानें बनाई जा रही हैं। इन दिनों दुकानों का निर्माण कार्य चल रहा है। बदरीनाथ धाम में यात्रा तैयारियों के साथ ही मास्टर प्लान के कार्य भी चल रहे हैं। रीवर फ्रंट के कार्यों के साथ ही पुजारी आवास के कार्य भी चल रहे हैं। इधर नगर पंचायत की ओर से हटाई जा रही दुकानों की जगह अस्थायी दुकानें बनाई जा रही हैं। नगर पंचायत बदरीनाथ के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया कि यात्रा शुरू होने से पहले दुकानों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। संवाद
Trending Videos