सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   PAC jawan threatens woman misdeed and shooting

जवान बना हैवान: इस बात पर दोस्त से दुश्मन बना सिपाही, UP से धमकी देने गया इंदौर; नौकरी छोड़ गांव भागी लड़की

संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर Published by: विकास कुमार Updated Fri, 10 Apr 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
सार

एक युवती इंदौर में आर्मी मेडिकल अस्पताल में नौकरी करती है, तीन साल तक उसकी गांव निवासी युवक से दोस्ती रही थी। मुरादाबाद में युवक पीएसी में तैनात है। एक साल पहले युवती ने युवक से बात करनी बंद कर दी थी।

PAC jawan threatens woman misdeed and shooting
युवक ने दी युवती को धमकी - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार

पीएसी के जवान द्वारा आर्मी मेडिकल अस्पताल में नौकरी करने वाली युवती को दुष्कर्म कराने और गोली मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। वह युवती के पीछे इंदौर तक गया और अश्लील फोटो वीडियो वायरल की धमकी दी। मामला दो समुदाय से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

Trending Videos

दोनों के बीच थी तीन साल से दोस्ती
थानाक्षेत्र के गांव निवासी एक युवती इंदौर में आर्मी मेडिकल अस्पताल में नौकरी करती है, तीन साल तक उसकी गांव निवासी युवक से दोस्ती रही थी। मुरादाबाद में युवक पीएसी में तैनात है। एक साल पहले युवती ने युवक से बात करनी बंद कर दी थी। क्योंकि उसने घर वालो के कहने से कही और शादी करने की बात कही थी। इसके चलते युवक नाराज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी देने गया इंदौर
आरोपी ने युवती को धमकी दी कि वह इंदौर आएगा और चार पांच युवकों से दुष्कर्म कराने के बाद गोली मारकर हत्या कर देगा। युवती ने शिकायत करने की बात कही तो युवक ने धमकी दी कि मैं खुद पुलिस में हूं, पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती,और जब तक पुलिस मुझे पकड़ने आयेगी तो मैं खुद को गोली मार लूंगा। 

लड़की ने छोड़ी नौकरी, मां-बाप के पास लौटी
आरोप है कि 14 मार्च को आरोपी इंदौर गया और युवती के किराए के मकान पर पहुंचा। वहां पर उसने मकान मालिक को युवती के अश्लील फोटो व वीडियो दिखाए। मकान मालिक से कहा कि यदि वह यहां अभी न आए एक युवक गोली मारकर हत्या करने की धमकी दे रहा। युवक की धमकी से डर कर युवती अपने गांव आ गई और परिजनों को सारी बात बताई। युवक की धमकी के डर से युवती अपनी नौकरी पर नहीं जा रही है। दोनों अलग अलग समुदाय से हैं। एसीपी ने बताया कि तहरीर पर रोहित यादव के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed