{"_id":"69da43236dc3ada9c80a3472","slug":"public-representatives-inspected-the-road-along-with-officials-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1013-122689-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों के साथ किया सड़क का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों के साथ किया सड़क का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 11 Apr 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। श्रीनंदा राजजात मार्ग एवं स्टेट हाईवे थराली-देवाल-लोहाजंग सड़क के कार्य में तेजी व गुणवत्ता लाने के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के साथ निरीक्षण किया। जनप्रतिनिधियों ने लोनिवि के माध्यम से कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिए गए सुझाव के अनुसार कार्य करने की मांग की।
श्रीनंदा राजजात मार्ग थराली-देवाल-लोहाजंग-वाण के 22 किमी सड़क के सुधारीकरण व हॉटमिक्स के लिए 32 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। सड़क पर कंस्ट्रक्शन कंपनी अग्रवाल ब्रदर्स ने पुश्ता व नाली बनाने का काम शुरू कर दिया है। इस मार्ग के गदेरों में स्कपर आदि कार्य को लेकर व्यापार संघ के अध्यक्ष चंद्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष पुष्कर बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र बिष्ट, कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रबंधक सुखराज सिंह, जेई नरेंद्र बुटोला के साथ सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान देवाल बाजार के अंतिम छोर से इच्छोली गदेरे तक पक्की नाली निर्माण, मालगाड़ गदेरे व इच्छोली गदेरे में पुलिया का निर्माण, बाजार से हिमालयन स्कूल के बीच स्कपर निर्माण, बाजार से इच्छोली तक इंटरलॉक टाइल्स लगाने पर लिखित सहमति बनी। संवाद
Trending Videos