सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Shots fired in land dispute, father and son arrested

Chamoli News: जमीनी विवाद में चलाई गोली, पिता-पुत्र गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 11 Apr 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
Shots fired in land dispute, father and son arrested
विज्ञापन
दो पक्षों में हुआ था विवाद, आर्म्स एक्ट व एससीएसटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। भूमि विवाद में गोली चलाने पर पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। दोनों पक्षों में काफी समय से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है।
घटना बीते 10 अप्रैल की है। नखोलियाणा गांव निवासी दिनेश ने पोखरी थाने में शिकायत दर्ज कराई कि पोखरी निवासी राजेंद्र सिंह असवाल (72) व उनके पुत्र दीपेंद्र असवाल (44) और पत्नी पार्वती देवी ने उनकी पत्नी और भाई के साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी और जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। पुलिस ने मामले में पूछताछ की तो पता चला कि दोनों पक्षों में जमीन को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा है। शुक्रवार को कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया। इसी दौरान राजेंद्र सिंह असवाल ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट व एससीएसटी एक्ट में मामला दर्ज कर राजेंद्र सिंह असवाल और दीपेंद्र असवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें न्यायालय में पेश कर पुरसाड़ी कारागार भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed