{"_id":"6a36a159394c685519061e8c","slug":"rain-in-narayanbagar-crops-get-a-new-lease-of-life-gopeshwar-news-c-48-1-kpg1001-124673-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: नारायणबगड़ में बारिश, फसलों को मिला जीवनदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: नारायणबगड़ में बारिश, फसलों को मिला जीवनदान
Sat, 20 Jun 2026 07:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 20 Jun 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणबगड़। शुक्रवार शाम को फिर झमाझम बारिश हुई जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। इस बारिश ने सूखने के कगार पर पहुंची फसलों को नया जीवन दिया है।
कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस के बाद यह बारिश हुई। दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। एक घंटे से अधिक समय तक हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। धान समेत अन्य फसलें जो सूख रही थीं उन्हें इस बारिश से लाभ हुआ है। जलस्रोतों का घटता जलस्तर भी अब रिचार्ज होने की उम्मीद है। काश्तकार मोहन सिंह नेगी और चंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि अब धान की रोपाई शुरू हो जाएगी। दलहनी फसलों की बुआई भी संभव हो सकेगी। उन्होंने इस बारिश को फसलों के लिए संजीवनी बताया। संवाद