सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Residential blocks allotted to pilgrimage priests affected by the master plan.

Chamoli News: मास्टर प्लान प्रभावित तीर्थ पुरोहितों को आवंटित किए आवासीय ब्लॉक

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 25 Jun 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
Residential blocks allotted to pilgrimage priests affected by the master plan.
फोटो
विज्ञापन

दूसरे चरण में आवासीय भूमि की रजिस्ट्री होगी
संवाद न्यूज एजेंसी-
बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम मास्टर प्लान के तहत भूमि अधिग्रहण से प्रभावित तीर्थ पुरोहितों को पहली बार भूमि के बदले आवास सुविधा दी जाने लगी है। बृहस्पतिवार को प्रभावित तीर्थ पुरोहितों को चार आवासीय ब्लॉक आवंटित किए गए। अब दूसरे चरण में आवासों की रजिस्ट्री की कार्रवाई होगी।

बदरीनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों के लिए बनाए गए आवासीय भवनों के तैयार होने के बाद बृहस्पतिवार को एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित की देखरेख में पांच सदस्यीय समिति ने चार ब्लॉकों का आवंटन किया। मास्टर प्लान के तहत तीर्थ पुरोहितों के पुराने आवास अधिग्रहित किए गए थे, जिसके बाद प्रभावित परिवारों को नए आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आवंटन के अवसर पर तीर्थ पुरोहितों ने नए भवनों में विधिवत हवन-पूजन कर प्रवेश किया। इस दौरान प्रशासन और प्रभावितों के बीच बैठक भी आयोजित हुई। बैठक में प्रभावितों ने आवंटित भवनों की जल्द रजिस्ट्री कराने की मांग रखी। उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि पहले चरण में चार ब्लॉकों का कब्जा प्रभावितों को सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे अन्य भवन तैयार होंगे, उनका भी आवंटन किया जाएगा। शासनादेश जारी होने के बाद अंश निर्धारण के आधार पर रजिस्ट्री की प्रक्रिया भी शीघ्र शुरू कर दी जाएगी। इस अवसर पर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता, बदरीश पंडा पंचायत के अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी, माणा के पूर्व प्रधान पीतांबर मोल्फा, रामनारायण भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed