पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Rituals begin at Tulsi Mahadev Temple

Chamoli News: तुलसी महादेव मंदिर में अनुष्ठान शुरू

Fri, 26 Jun 2026 06:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 26 Jun 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
Rituals begin at Tulsi Mahadev Temple
फोटो
विज्ञापन

जिलासू। सोनला के पौराणिक सिद्धपीठ तुलसी महादेव मंदिर में शुक्रवार को तीन दिवसीय अनुष्ठान शुरू हो गया। यह अनुष्ठान नंदी महाराज की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा के लिए आयोजित किया जा रहा है। बृहस्पतिवार सुबह आचार्य लक्ष्मी प्रसाद कोठियाल, गजेंद्र कोठियाल और भगवती प्रसाद सती ने भगवान भोलेनाथ की महाभिषेक पूजा की। उन्होंने पंचद्रव्यों से पूजा कर महादेव को भोग अर्पित किया। दोपहर में महिलाओं ने भजन-कीर्तन किए। मंदिर समिति के अध्यक्ष राय सिंह सजवाण ने बताया कि नंदी महाराज की प्राण-प्रतिष्ठा शनिवार को विधि-विधान से की जाएगी। इस मौके पर विजय सिंह सजवाण, ममंद अध्यक्ष प्रीति सजवाण और कुंवर सिंह सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed