फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Rudranath Doli Reaches Deval Dhar Lord to Move to Winter Seat at Gopinath Temple in Gopeshwar

चमोली: आज शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान होंगे रुद्रनाथ भगवान, ज्वाला माता मंदिर पहुंची डोली

Mon, 19 Oct 2026 07:46 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली) Published by: Renu Saklani Updated Mon, 19 Oct 2026 07:46 AM IST
सार

चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल की ओर बढ़ रही है। रविवार को डोली देवलधार गांव के ज्वाला माता मंदिर पहुंची, जहां भक्तों ने पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन किया। सोमवार को भगवान रुद्रनाथ गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर में विराजमान होंगे।

विज्ञापन
Rudranath Doli Reaches Deval Dhar Lord to Move to Winter Seat at Gopinath Temple in Gopeshwar
रुद्रनाथ मंदिर - फोटो : Instagram

विस्तार

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली रविवार को रात्रि प्रवास के लिए देवलधार गांव के ज्वाला माता मंदिर पहुंची। यहां बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने भगवान रुद्रनाथ की पूजा-अर्चना की। सोमवार को डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर में विराजमान होगी।

विज्ञापन

रविवार सुबह करीब आठ बजे भगवान रुद्रनाथ की डोली भक्तों के साथ मंदिर से देवलधार गांव के लिए रवाना हुई। रामगंगा, पित्रधार, पनार, ल्वींठी और पुंग बुग्याल से होते हुए डोली ग्वाड़ गांव के जाख मंदिर पहुंची। यहां पूजा-अर्चना के बाद ग्रामीणों ने भगवान रुद्रनाथ को अर्घ्य अर्पित किया। इसके बाद डोली ने देवलधार गांव के लिए प्रस्थान किया और देर शाम ज्वाला माता मंदिर पहुंची। यहां भक्तों ने भजन-कीर्तन कर भगवान का गुणगान किया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड मौसम अपडेट: मानसून की विदाई के बाद सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड, 23 अक्तूबर से बदलाव के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह नौ बजे डोली विभिन्न गांवों से होते हुए गोपीनाथ मंदिर पहुंचेगी। इस दौरान ग्राम प्रधान गीता देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष संतोषी कुंवर, बिंदु देवी, कमला, नीलम, देवेंद्र सिंह बिष्ट, मनोज सिंह, योगंबर सिंह कुंवर, जगदीश सिंह कुंवर, पंडित दीनबंधु डिमरी, ज्वाला मंदिर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सिंह रावत, योगी नेगी और हरेंद्र सिंह नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed