सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Satyendra has become the President and Kamni the Vice-President of the District Chemists' Association.

Chamoli News: जिला भेषज संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र व उपाध्यक्ष बनी कामनी

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 10 Jun 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
Satyendra has become the President and Kamni the Vice-President of the District Chemists' Association.
विज्ञापन
फोटो

बुधवार को हुए चुनाव में दोनों का निर्विरोध हुआ निर्वाचन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। चमोली जिला भेषज संघ का बुधवार को चुनाव संपन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर सत्येंद्र असवाल और उपाध्यक्ष पद पर कामनी टम्टा का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। चुनाव प्रक्रिया होने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें प्रमाणपत्र दिए। वहीं भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दोनों का फूलमालाओं से स्वागत किया।
चमोली में बुधवार को जिला भेषज संघ के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव निर्वाचन अधिकारी अभिनव नौटियाल सहायक निदेशक डेयरी विकास चमोली व एआरओ सुनील नेगी सहायक समाज कल्याण अधिकारी चमोली की देख रेख में हुआ। अध्यक्ष पद पर सत्येंद्र असवाल और उपाध्यक्ष पद पर कामनी टम्टा ने ही नामांकन किया। दोनों पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन किया गया। सचिव जिला भेषज विवेक मिश्रा ने बताया कि इससे पूर्व संघ के 11 वार्डों के संचालकों की चुनाव प्रक्रिया दो जून से शुरू हुई। इसमें सात वार्डों में संचालकों का चुनाव हुआ और चार वार्डों में तकनीकी कारणों से चुनाव नहीं हो पाया। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दोनों का स्वागत किया। इस दौरान सचिव जिला भेषज विवेक मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, पूर्व डीसीबी अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, भाजपा जिला महामंत्री विनोद कनवासी, गोपेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, दायित्वधारी हरक सिंह नेगी, विक्रम बर्त्वाल, नवल भट्ट, नंदन बिष्ट, दीपक भट्ट, अमित मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed