सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Special prayers offered at Badri-Kedar in PM Modi's name.

Chamoli News: पीएम मोदी के नाम से बदरी-केदार में हुई विशेष पूजा-अर्चना

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 10 Jun 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
Special prayers offered at Badri-Kedar in PM Modi's name.
विज्ञापन
फोटो

सबसे लंबे समय तक सत्ता संभालने वाले पीएम बने
संवाद न्यूज एजेंसी
बदरीनाथ/ज्योतिर्मठ/रुद्रप्रयाग/अगस्त्यमुनि/गुप्तकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे लंबे समय तक सत्ता संभालने वाले पीएम बने हैं। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के तौर पर 12 साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में बुधवार को बदरी-केदार और नृसिंह मंदिर में विशेष महाअभिषेक, हवन और पूजा-अर्चना की गई। अनुष्ठान में प्रधानमंत्री मोदी के बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई।
बदरीनाथ मंदिर के धर्माधिकारी स्वयंवर दत्त सेमवाल एवं वेदपाठियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान कराए। कार्यक्रम में तीर्थपुरोहित भी उपस्थिति रहे। वहीं नृसिंह मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन और पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, पूर्व पालिका अध्यक्ष रोहिणी रावत, भगवती प्रसाद नंबूरी, मुकेश डिमरी, अनिल सकलानी, शिवप्रसाद सकलानी, सुषमा डिमरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं केदारघाटी के धार्मिक स्थलों में विशेष पूजा-अर्चना हुई। केदारनाथ मंदिर में तीर्थपुरोहितों ने विशेष पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री मोदी के सफल नेतृत्व और राष्ट्र की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उधरअगस्त्यमुनि मंदिर में भाजपा जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक पूजा की। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास और वैश्विक पहचान के नए आयाम स्थापित किए हैं। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं गुप्तकाशी मंडल भाजपा की ओर से सिद्धपीठ कालीमठ में विशेष पूजा की गई। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष किरण शुक्ला, जिला मंत्री राय सिंह राणा, विधायक प्रतिनिधि भगत कोटवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन



जल कलश यात्रा निकाली
ऊखीमठ। ऊखीमठ में केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी, ओंकारेश्वर मंदिर में हवन पूजन के साथ भव्य जल कलश यात्रा निकाली गई। महिलाओं ने भजन कीर्तन कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु की प्रार्थना की। केदारनाथ विधानसभा की विधायक आशा नौटियाल के नेतृत्व में सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं ने पूजा अर्चना की। वेदपाठी आचार्य विश्व मोहन जमलोकी, नवीन मैठाणी व पुजारी वागेश लिंग, शिव लिंग ने पूजा-अर्चना की। विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, जनकल्याण और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड को विकास की नई गति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed