{"_id":"6abbbde37d0728d7da05b241","slug":"sera-banala-project-pipe-overflows-and-bursts-water-enters-the-power-house-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-121179-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सेरा-बनाला परियोजना का पाइप ओवर फ्लो होकर फटा, पानी पावर हाउस में घुसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सेरा-बनाला परियोजना का पाइप ओवर फ्लो होकर फटा, पानी पावर हाउस में घुसा
Tue, 29 Sep 2026 07:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 29 Sep 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
फोटो
टरबाइन और जनरेटर पानी व मलबे में दबे, परियोजना का संचालन ठप
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। नंदाकिनी नदी पर संचालित सेरा-बनाला जल विद्युत परियोजना का पाइप मंगलवार को ओवर फ्लो होकर सेरा गांव के पास अचानक फट गया। इससे भारी मात्रा में पानी पावर हाउस में घुस गया। पानी और मलबे में टरबाइन व जनरेटर डूबने से परियोजना का संचालन ठप हो गया। गनीमत रही कि घटनास्थल के आसपास कोई आवासीय बस्ती नहीं होने से कोई बड़ा नुकसान होने से बच गया।
नंदाकिनी नदी पर हिम ऊर्जा कंपनी की राजबगठी (चार मेगावाट) और सेरा-बनाला (15 मेगावाट) जल विद्युत परियोजनाएं संचालित हैं। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे सेरा-बनाला परियोजना के पावर हाउस के ऊपरी हिस्से में सप्लाई हो रही पाइपलाइन ओवरफ्लो पाइप होकर अचानक फट गई। इससे पानी तेजी से पावर हाउस में घुस गया और मशीनें पानी व मलबे में दब गईं। राजबगठी के ग्राम प्रधान महावीर सिंह रावत ने बताया कि घटनास्थल के आसपास कोई मकान नहीं है जिससे जनहानि नहीं हुई। उन्होंने बताया कि दो साल पहले भी इसी क्षेत्र में परियोजना का लोहे का पाइप फट गया था।
इंसेट-
बारिश से जमीन धंसने की आशंका
हिम ऊर्जा कंपनी के जीएम एनके श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जांच कर कारणों का पता लगाया जाएगा। उन्होंने आशंका जताई कि दो-तीन दिन हुई बारिश के कारण जमीन धंसने से भी पाइप क्षतिग्रस्त हुआ हो सकता है। पावर हाउस में पानी व मलबा भरने से मशीनें डूब गई हैं। जब तक पूरा पानी बाहर नहीं निकाला जाता तब तक परियोजना का संचालन संभव नहीं है।