सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Snowfall has affected the work on the master plan in Badrinath.

Chamoli News: बदरीनाथ में शुरू हुए मास्टर प्लान के काम बर्फबारी से हो रहे प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 19 Mar 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Snowfall has affected the work on the master plan in Badrinath.
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी होने से प्रभावित हुए मास्टर प्लान के काम। स्रोत: जागरुक पाठक 
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

करीब 100 मजदूर पहुंच चुके धाम में, जल्द 400 और पहुंचेंगे
शीतकाल के दौरान बदरीनाथ में ठंड बढ़ने के कारण दिसंबर में बंद हो गए थे काम

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्य फिर से शुरू हो गए हैं। धाम में इन दिनों 100 से अधिक मजदूर कार्य में जुटे हुए हैं मगर पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी से कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
शीतकाल में कड़ाके की ठंड के कारण बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान के कार्य दिसंबर माह में बंद कर दिए गए थे। मार्च माह शुरू होते ही ठंड भी काफी कम हो गई थी। इसके बाद धीरे-धीरे धाम में मजदूर पहुंचने लगे और कार्यदायी संस्था पीआईयू ने फिर से मास्टर प्लान के कार्य शुरू कर दिए। मगर कुछ दिनों से यहां रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। इससे जहां ठंड भी बढ़ गई है वहीं कार्यों को गति नहीं मिल पा रही है। पीआईयू (लोनिवि) के ईई योगेश मनराल का कहना है कि बदरीनाथ धाम में इस समय 100 से अधिक मजदूर व अधिकारी हैं, लेकिन बर्फबारी से कार्य प्रभावित हो रहे हैं। हमारा प्रयास है कि कपाट खुलने से पूर्व ज्यादा से ज्यादा कार्य पूर्ण कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ का कहना है कि जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले प्रमुख व्यवस्थाओं और निर्माण कार्यों को पूर्ण कर लिया जाए। धाम में निर्माणदायी संस्था के मजदूर काफी संख्या में पहुंच चुके हैं, जल्द 400 अतिरिक्त श्रमिक भी यहां पहुंचकर कार्यों में जुट जाएंगे।


इन कार्यों पर चल रहा काम
- धाम में मास्टर प्लान के तहत अलकनंदा नदी के तट पर सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जा रहा है, साथ ही सौंदर्यीकरण के कार्य भी किए जा रहे हैं। अस्पताल को हाईटेक बनाने को लेकर भी कार्य तेजी से किया जा रहा है। पैदल रास्तों का भी निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed