फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Snowfall in hemkund sahib witnesses third snowfall of the season gurudwara Portals to close tomorrow

हेमकुंड साहिब: सीजन की तीसरी बर्फबारी, मौसम बदलने से रात में बदली पहाड़ों की तस्वीर, कल बंद होंगे कपाट

Fri, 09 Oct 2026 08:50 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ( चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ( चमोली) Published by: Renu Saklani Updated Fri, 09 Oct 2026 08:50 AM IST
सार

मौसम विभाग की ओर से आज भी पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं देर रात मौसम खराब होने के बाद हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई। कल हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने हैं।

विज्ञापन
Snowfall in hemkund sahib witnesses third snowfall of the season gurudwara Portals to close tomorrow
हेमकुंड साहिब में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित हेमकुंड साहिब में सीजन की तीसरी बर्फबारी हुई है। देर रात अचानक मौसम खराब होने के बाद यहां बर्फबारी हुई। मौसम का मिजाज बदलने से ठंड भी बढ़ गई। हेमकुंड साहिब में बर्फबारी ऐसे समय हुई है, जब यात्रा सीजन अपने समापन की ओर है।

विज्ञापन

सिखों के प्रमुख तीर्थस्थलों में शामिल हेमकुंड साहिब में हर साल देश-विदेश से श्रद्धालु यहां मत्था टेकने पहुंचते हैं। यहां मौसम तेजी से बदलता है। इस सीजन में हेमकुंड साहिब में अब तक तीन बार बर्फबारी हो चुकी है। देर रात हुई ताजा बर्फबारी से एक बार फिर यहां सर्द मौसम का असर देखने को मिला।

विज्ञापन


हेमकुंड साहिब के कपाट कल बंद होने हैं। इसके साथ ही इस वर्ष की तीर्थयात्रा का समापन हो जाएगा। कपाट बंद होने से पहले हुई बर्फबारी ने यहां के मौसम में ठंडक बढ़ा दी है। श्रद्धालुओं के लिए यह यात्रा सीजन का अंतिम दौर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बारिश और तूफान का असर, पहाड़ों के साथ मैदानों में भी गिरा पारा

लगातार दो दिन तक हुई बारिश और आंधी-तूफान का असर सीधा तापमान पर पड़ा है। बृहस्पतिवार को भले मौसम शुष्क रहा लेकिन तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पहाड़ों में पारा गिरने से ठंड का अहसास हुआ तो मैदानी इलाकों में मौसम सुहाना रहा। उधर नौ अक्तूबर को भी प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में गर्जन और बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड भाजपा: राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य आज निर्विरोध निर्वाचित होंगे, कुमाऊं को 12 साल बाद मिलेगी जगह

वहीं, बृहस्पतिवार के मौसम के आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री गिरावट के साथ 27.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 18.6 डिग्री दर्ज किया। पर्वतीय इलाकों में यह अंतर अधिक रहा। आने वाले दिनों की बात करें तो 14 अक्तूबर तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed