फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Stream surges; two small bridges and a drinking water pipeline damaged.

Chamoli News: उफान पर आया गदेरा, दो पुलिया और पेयजल लाइन टूटी

Tue, 04 Aug 2026 07:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 04 Aug 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Stream surges; two small bridges and a drinking water pipeline damaged.
ज्योतिर्मठ के परसारी गदेरे के उफान पर आने से क्षतिग्रस्त हुई पुलिया। स्रोत: जागरुक पाठक 
फोटो
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ। सोमवार रात को ऊपरी क्षेत्र में हुई भारी बारिश होने से परसारी में बहने वाला घट गदेरा उफान पर आ गया। इससे दो पैदल पुलिया और पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिया क्षतिग्रस्त होने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। सोवन सिंह मोर्तोलिया ने बताया कि घट गदेरा पर आम तौर पर इसमें इतना पानी नहीं आता है। मगर बारिश के कारण गदेरा उफान पर आ गया था। वहीं ज्योतिर्मठ नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह ने बताया कि पालिका की टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जल्द क्षतिग्रस्त पुलिया और पेयजल लाइन को ठीक करवा लिया जाएगा।

फोटो
गदेरे में बही 60 मीटर सड़क, 1500 ग्रामीणों का संपर्क टूटा
कुजौं मेकोट-कौंज पोथनी सड़क चार किलोमीटर के बीच जगह-जगह क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। लगातार हो रही बारिश ने दशोली विकासखंड की कौंज-पोथनी सड़क को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। कौंज-पोथनी गांव के पास करीब 60 मीटर सड़क गदेरे में बह गई। सड़क बहने से क्षेत्र के करीब 1500 लोगों की आवाजाही ठप हो गई है। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर पैदल रास्तों से ही आवागमन करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य अनूप कठैत ने बताया कि कुजौं मेकोट-कौंज पोथनी सड़क करीब चार किलोमीटर तक कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। संतोष, विनोद झिंक्वाण, दीपक और सूरज ने कहा कि सड़क पर पैदल चलना भी बेहद खतरनाक हो गया है। मार्ग बंद होने से कौंज, पोथनी, खंडरा, काणा, मोल्ठा और बेलीधार गांवों का संपर्क टूट गया है। यदि सड़क जल्द नहीं खोली गई तो क्षेत्र में रसोई गैस और खाद्यान्न जैसी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी बाधित हो जाएगी। वहीं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि जिले में जहां-जहां सड़कें बंद हुई हैं, वहां निर्माणदायी संस्थाओं की ओर से मलबा हटाने और मार्ग बहाल करने का कार्य लगातार जारी है। कौंज-पोथनी सड़क को जल्द सुचारु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन से सड़क बंद, मलबा हटाती जेसीबी हुई खराब
पीपलकोटी। विकासखंड दशोली के अंतर्गत निजमुला घाटी को जोड़ने वाली सड़क रविवार से बंद पड़ी है। घाटी के करीब 12 से अधिक गांवों के लोगों की आवाजाही बंद हो गई है।बीते रविवार को निजमुला सड़क बिरही से करीब तीन किमी आगे मलबा आने से बंद हो गई। सोमवार को सड़क से मलबा हटाने के लिए जेसीबी मौके पर गई लेकिन थोड़ा मलबा हटाने के बाद जेसीबी खराब होकर खड़ी हो गई। अब न जेसीबी पीछे आ रही है और न सड़क खुल पाई है। सड़क बंद होने से घाटी के गांव गाड़ी, व्यारा, निजमुला, ईराणी, पाणा, गौणा, मोली हडुंग, सैंजी, पगनो सहित अन्य गांवों के लोगों की आवाजाही बंद हो गई है। प्रकाश, नवीन, दीपक, मोहन आदि ने प्रशासन से दूसरी मशीन लगाकर जल्द सड़क खुलवाने की मांग की। संवाद


चमोली जिले में 19 सड़कें बंद, स्वास्थ्य सेवाओं से चलना पड़ रहा पैदल
गोपेश्वर। चमोली जनपद में लगातार बारिश के बाद हुए भूस्खलन और भूधंसाव के कारण एक राज्य मार्ग सहित 19 सड़कें मंगलवार को भी बाधित रहीं। सड़कों के बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोजमर्रा के कार्यों, बाजार और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में लोगों को लंबी दूरी पैदल तय करनी पड़ रही है। सबसे अधिक परेशानी कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग के बंद रहने से हो रही है। यह मार्ग मंगलवार दूसरे दिन भी नहीं खुल सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क बंद होने से उन्हें कई किलोमीटर पैदल चलकर वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि सड़कों को जल्द से जल्द खोलने का प्रयास किया जा रहा है। जेसीबी लगाई गई हैं और मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मौसम अनुकूल रहने पर जल्द अधिकांश मार्गों पर यातायात बहाल कर दिया जाएगा। संवाद

ज्योतिर्मठ के परसारी गदेरे के उफान पर आने से क्षतिग्रस्त हुई पुलिया। स्रोत: जागरुक पाठक 

ज्योतिर्मठ के परसारी गदेरे के उफान पर आने से क्षतिग्रस्त हुई पुलिया। स्रोत: जागरुक पाठक 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed