Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Karnaprayag: Ground-breaking ceremony held for the Jayakandi-Bansoli-Maikhura motor road; over 10 villages to benefit.
{"_id":"6a71ee5c8f136c8fa605e2c3","slug":"video-karnaprayag-ground-breaking-ceremony-held-for-the-jayakandi-bansoli-maikhura-motor-road-over-10-villages-to-benefit-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Karnaprayag: जयकंडी-बणसोली- मैखुरा मोटर मार्ग का किया भूमि पूजन, 10 से अधिक गांवों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnaprayag: जयकंडी-बणसोली- मैखुरा मोटर मार्ग का किया भूमि पूजन, 10 से अधिक गांवों को मिलेगा लाभ
कर्णप्रयाग।
मंगलवार को विधायक अनिल नौटियाल ने 22 करोड़ की लागत से स्वीकृत 13 किमी जयकंडी-बणसोली-मैखुरा मोटर मार्ग का भूमि पूजन किया। मोटर मार्ग के निर्माण से 10 से अधिक गांवों को सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। मोटर मार्ग न होने से यहां के ग्रामीणों को कई किमी की पैदल यात्रा करनी पड़ती थी। इस दौरान उन्होने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्राथमिकता के तौर पर मूलभूत सुविधाएं मुहैया कर रही है। जयकंडी-बणसोली-मैखुरा मोटर मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के ग्वाड़, बणसोाली, मैखुरा, कनखुल मल्ला, कांचुला, धल, सिलंगी आदि गांवों के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। वहीं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने मोटर मार्ग का नाम पूर्व विधायक डॉ. अनुसूया प्रसाद मैखुरी के नाम पर रखे जाने की मांग की। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख दीपिका मैखुरी, देवी प्रसाद मैखुरी ने मोटर मार्ग की स्वीकृति के लिए केंद्र और राज्य सरकार का आभार जताया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।