{"_id":"6a719369fda3d30791062fb3","slug":"video-rain-brings-relief-to-farmers-revives-drying-kharif-crops-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धान और सब्जियों की फसलों को मिला जीवनदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धान और सब्जियों की फसलों को मिला जीवनदान
नरवल तहसील क्षेत्र में बीते 12 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश ने किसानों की चिंता काफी हद तक कम कर दी है। लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण खेतों की नमी खत्म हो रही थी और धान समेत खरीफ की फसलें सूखने लगी थीं। अब बारिश से खेतों में दोबारा नमी लौटने पर किसानों ने राहत की सांस ली है।
पिछले कई दिनों से शुष्क मौसम के कारण धान की फसल मुरझाने लगी थी, जबकि टमाटर, भिंडी, लौकी और अन्य हरी सब्जियां भी प्रभावित हो रही थीं। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा बारिश खरीफ फसलों और हरी सब्जियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी।
स्थानीय किसान रामशंकर तिवारी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बारिश का इंतजार था। खेतों में दरारें पड़ने लगी थीं, लेकिन अब पानी मिलने से फसल को नया जीवन मिल गया है और उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।