{"_id":"6a71ee997a4d1b9893043311","slug":"etawah-girl-jumps-from-moving-train-sustains-serious-injuries-after-falling-on-tracks-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: चलती ट्रेन से कूदी बालिका ट्रैक पर गिरकर गंभीर रूप से घायल, परिजन ढूंढते हुए पहुंचे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: चलती ट्रेन से कूदी बालिका ट्रैक पर गिरकर गंभीर रूप से घायल, परिजन ढूंढते हुए पहुंचे अस्पताल
Tue, 04 Aug 2026 07:23 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 04 Aug 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बालिका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात चलती ट्रेन से कूदने के बाद बालिका रेलवे ट्रैक और प्लेटफार्म के बीच फंस गई। ट्रेन गुजरने के बाद आरपीएफ और जीआरपी ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गंभीर रूप से घायल बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद मंगलवार को उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
मैनपुरी के थाना धन्नाहर क्षेत्र के गांव कुचला निवासी सीबा (8) पुत्री अली शेख अपने माता-पिता के साथ इटावा रेलवे स्टेशन आई थी। परिजन मजदूरी करते हैं और मैनपुरी जाने के लिए स्टेशन पहुंचे थे। ट्रेन छूट जाने के कारण पूरा परिवार स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में रुका हुआ था। इसी दौरान खेलते-खेलते सीबा प्लेटफॉर्म पर पहुंच गई और वहां खड़ी एक ट्रेन में चढ़ गई। कुछ ही देर बाद ट्रेन चलने लगी। घबराहट में बच्ची ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी, जिससे वह प्लेटफॉर्म के पास ट्रैक के बीच गिट्टियों पर जा गिरी। ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई, लेकिन वह ट्रैक के बीच फंसी रही। घटना की सूचना मिलते ही डिप्टी स्टेशन अधीक्षक ने आरपीएफ और जीआरपी को अवगत कराया।
विज्ञापन
आरपीएफ और जीआरपी की टीम प्लेटफॉर्म संख्या दो और तीन के दिल्ली छोर स्थित पश्चिमी यार्ड की लाइन संख्या चार और पांच के बीच पहुंची। जवानों ने घायल बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। उसके सिर में गंभीर चोट थी और वह बेहोश थी। एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उपचार के बाद भर्ती कर लिया। अस्पताल में उसकी देखभाल के लिए पहले महिला आरक्षी चांदनी और मंगलवार को महिला आरक्षी स्नेहलता को तैनात किया गया। मंगलवार को बच्ची की तलाश करते हुए उसके माता-पिता जिला अस्पताल पहुंचे। पूछताछ में बच्ची ने बताया कि वह खेलते-खेलते ट्रेन में चढ़ गई थी और ट्रेन चलने पर डरकर कूद गई। जीआरपी और आरपीएफ की मौजूदगी में बच्ची को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन