{"_id":"6a6f8d925ad5cfbc9b01fba0","slug":"the-boy-was-seen-throwing-a-stone-in-the-cctv-footage-etawah-news-c-216-1-etw1005-147169-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: सीसीटीवी फुटेज में बालक पत्थर फेंकता दिखाई दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: सीसीटीवी फुटेज में बालक पत्थर फेंकता दिखाई दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। नॉनस्टॉप वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंके जाने वाले में आरपीएफ के हाथ सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है। इसमें बालक ट्रेन पर पत्थर फेंकते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि उसका चेहरा साफ नहीं दिखाई दे रहा है। इसके बाद भी टीम उसकी शिनाख्त करने में जुटी है। इससे रेलवे नियम के तहत उस पर कार्रवाई की जा सके। वहीं, आरपीएफ इस मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी पहले की दर्ज कर चुकी है।
आरपीएफ ने 29 जुलाई को ट्रेन संख्या 22436 वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंके जाने के मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। साथ ही वंदे भारत एक्सप्रेस में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज प्राप्त कर ली थी। इसमें ट्रेन पर पत्थर फेंकते हुए एक बालक दिखाई पड़ रहा है। इस मामले की जांच एसआई हीराचंद्र मीणा को सौंपी गई थी। आरपीएफ टीम सराय भूपत से राहतपुरा के बीच पड़ने वाले गांवों में बालक की शिनाख्त करने में जुटी है। साथ ही आसपास के लोगों से इस मामले में पूछताछ की जा रही है। इससे आरोपी को पकड़कर रेलवे नियम के तहत कार्रवाई की जा सके। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त दीपक कुमार आजाद ने बताया कि आरपीएफ मामले की जांच में लगी हुई है। सीसीटीवी फुटेज में एक बालक दिखाई दे रहा है। इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा। बता दें कि 28 जुलाई की सुबह ट्रेन संख्या 22436 दिल्ली-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली से बनारस जा रही थी। इस दौरान सहायभूपत के पास किसी ने ट्रेन पर पत्थर फेंक दिए थे। इससे कोच का शीशा चटक गया था। ट्रेन में पत्थर लगने से यात्री सहम गए थे। उन्होंने इसकी शिकायत रेलवे अफसरों व टूंडला कंट्रोम रूम में की थी।