फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   VCB panel failure; power out in 20 neighborhoods for four hours.

Etawah News: वीसीबी पैनल फेल, चार घंटे गुल रही 20 मोहल्लों की बिजली

Sun, 02 Aug 2026 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
VCB panel failure; power out in 20 neighborhoods for four hours.
फोटो 15::: सुंदरपुर बिजलीघर पर वीसीबी पैनल को ठीक करते बिजली निगम के कर्मचारी। स्रोत-बिजली निगम
इटावा। उमस भरी गर्मी के बीच शनिवार रात शहर की बिजली व्यवस्था एक बार फिर लड़खड़ा गई। 11 केवी विद्युत उपकेंद्र सुंदरपुर पर तकनीकी खराबी आने से सुंदरपुर फीडर से जुड़े करीब 20 से अधिक मोहल्लों की बिजली करीब चार घंटे तक ठप रही।
विज्ञापन

रात के समय बिजली गुल होने से लोगों को भीषण उमस से परेशानी का सामना करना पड़ा। देर रात आपूर्ति बहाल होने के बाद भी कुछ ही मिनटों में फिर बिजली चली गई, जिससे उपभोक्ताओं की मुश्किलें और बढ़ गईं।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब 8:30 बजे 11 केवी विद्युत उपकेंद्र सुंदरपुर की इनकमिंग-2 वीसीबी का कॉन्टैक्ट क्षतिग्रस्त हो गया। तकनीकी खराबी के कारण सुंदरपुर फीडर से विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। शुरुआत में लोगों को उम्मीद थी कि कुछ ही देर में बिजली आ जाएगी, लेकिन लंबे समय तक आपूर्ति बहाल नहीं होने पर उपभोक्ताओं ने बिजली निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब उन्हें बताया गया कि उपकेंद्र पर तकनीकी खराबी दूर करने का कार्य चल रहा है। करीब साढ़े तीन घंटे बाद रात लगभग 12 बजे बिजली आपूर्ति शुरू हुई, लेकिन कुछ मिनट बाद ही फिर से बिजली गुल हो गई। इसके बाद उपभोक्ताओं ने दोबारा अधिकारियों को फोन कर शिकायत की। काफी मशक्कत के बाद रात करीब 12:30 बजे आपूर्ति पूरी तरह बहाल हो सकी।
तीन घंटे का शटडाउन, पांच घंटे तक नहीं लौटी बिजली
रामलीला रोड फीडर क्षेत्र में जर्जर तार और बिजली के पोल बदलने के लिए रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखने की सूचना बिजली निगम की ओर से जारी की गई थी। हालांकि निर्धारित समय के बाद भी बिजली बहाल नहीं हो सकी। शाम चार बजे तक भी आपूर्ति शुरू नहीं होने से उपभोक्ताओं में नाराजगी रही। लोगों की ओर से फोन पर जानकारी लेने पर निगम की ओर से मरम्मत कार्य जारी होने और कार्य पूरा होने के बाद ही बिजली चालू किए जाने की बात कही गई।

लाइन पार क्षेत्र में भी दिनभर बनी रही परेशानी
शनिवार शाम लाइन पार क्षेत्र के अशोकनगर फीडर पर भी फॉल्ट आने से बिजली की आवाजाही लगातार बनी रही। गुरु तेग बहादुर पुल के ऊपर 33 केवी फ्रेंड्स कॉलोनी लाइन का गार्डिंग तार अशोकनगर फीडर से टच होने के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई। शाम से शुरू हुई यह समस्या रात करीब नौ बजे तक बनी रही। बिजली निगम के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य किया, जिसके बाद फॉल्ट दूर होने पर बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी। लगातार दूसरे दिन अलग-अलग क्षेत्रों में आई बिजली संबंधी दिक्कतों ने उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी।


वर्जन
शनिवार शाम सुंदरपुर बिजली घर के वीसीबी पैनल में खराबी आ गई थी। जिसे कर्मचारियों को लगाकर सही करवाया गया। साथ ही रामलीला बिजलीघर क्षेत्र में निर्धारित समय के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल क्यों नहीं की गई, इसकी जानकारी करेंगे। -हनुमान प्रसाद मिश्रा, कार्यकारी अभियंता शहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed