{"_id":"6a6f897b93aa6d39e50f0c66","slug":"pregnant-woman-goes-into-labour-on-gomti-express-deboarded-etawah-news-c-216-1-etw1005-147166-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: गोमती एक्सप्रेस में गर्भवती को हुई प्रसव पीड़ा, उतारा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: गोमती एक्सप्रेस में गर्भवती को हुई प्रसव पीड़ा, उतारा गया
विज्ञापन
फोटो 34: भरथना स्टेशन से गर्भवती महिला को एंबुलेंस में बैठाते सुरक्षाकर्मी। स्रोत विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना। गोमती एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक गर्भवती को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। यात्रियों की सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई की। महिला को भरथना स्टेशन पर उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
शनिवार को सीता उर्फ बबली (35), नगला बुधु थाना वैदपुरा निवासी, इटावा से गर्भावस्था की जांच कराकर लौट रही थीं। वह गाड़ी संख्या 12420 गोमती एक्सप्रेस के डिब्बे सी-2 में सवार होकर दिबियापुर जा रही थीं। यात्रा के दौरान उन्हें अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने टंडूला नियंत्रण कक्ष को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही जीआरपी चौकी भरथना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवीन कुमार, मुख्य आरक्षी अजय सिंह, आरक्षी अवलेंद्र कुमार और आरपीएफ के आरक्षी अनिल कुमार, सुरेश चंद्र समेत टीम स्टेशन पहुंची।
रात करीब आठ बजे टीम ने महिला को ट्रेन से सुरक्षित उतारा। उसे रोगी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना भेजा गया। परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। महिला के ननदोई उदयवीर यादव और उनकी पत्नी ममता भी सीएचसी पहुंच गए। चिकित्सकों की निगरानी में महिला ने एक पुत्र को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। रविवार सुबह करीब आठ बजे परिजन जच्चा और नवजात को सकुशल अपने घर ले गए। परिजनों ने जीआरपी और आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।