{"_id":"6a6f86163d8f2c917c0c5ee5","slug":"ad-seeks-explanation-from-doctor-over-suicide-related-post-etawah-news-c-216-1-etw1012-147148-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: आत्महत्या की पोस्ट डालने पर एडी ने डॉक्टर से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: आत्महत्या की पोस्ट डालने पर एडी ने डॉक्टर से मांगा जवाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। सोशल मीडिया पर भविष्य में आत्महत्या करने की पोस्ट डालने वाले डॉक्टर से अपर निदेशक स्वास्थ्य ने स्पष्टीकरण मांगा है। डॉक्टर ने दो दिन पहले अस्पताल के सीएमएस, ईएमओ व एक बाबू पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी। इस पोस्ट को लेकर जिले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में खलबली मच गई थी।
50 शैया अस्पताल बकेवर में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक स्वर्णकार ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी जिसमें अस्पताल के सीएमएस सहित दो अन्य पर आरोप लगाते हुए आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने की बात कही थी। यह पोस्ट उन्होंने अपनी खुद की फेसबुक आईडी पर की थी। तब बकेवर पुलिस मामले की पड़ताल के लिए 50 शैया अस्पताल पहुंची थी।
उक्त पोस्ट डालने वाले हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक स्वर्णकार से अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण कानपुर डॉ. रेणु जोशी पंत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने व फरवरी से अस्पताल की उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर न करने व बायोमीट्रिक में अंगूठा लगाकर उपस्थिति दर्ज न करने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण मांगे जाने की जानकारी अस्पताल के सीएमएस डॉ. संदीप गुलाटी ने दी है।