{"_id":"6a6f8704cd6b2ece6403e9ae","slug":"applications-for-admission-to-navodaya-vidyalaya-now-open-until-the-7th-etawah-news-c-216-1-etw1004-147145-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन अब सात तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन अब सात तक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा/भरथना। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर है। नवोदय विद्यालय समिति ने सत्र 2027-28 की कक्षा छह प्रवेश परीक्षा (जेएनवीएसटी-2027) के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब सात अगस्त 2026 कर दी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित थी, लेकिन बड़ी संख्या में पात्र विद्यार्थियों के आवेदन शेष रहने के कारण समिति ने उन्हें एक और अवसर प्रदान किया है।
भरथना के साम्हों स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. सुमन तोमर ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। जिले के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में वर्तमान शैक्षणिक सत्र के दौरान कक्षा पांच में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थी सात अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों का आवेदन किसी कारणवश अब तक नहीं हो पाया है, वे बढ़ाई गई समय-सीमा का लाभ उठाते हुए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। अंतिम तिथि के बाद किसी भी स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। प्रधानाचार्य ने बताया कि आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा तीन, चार और पांच की पढ़ाई नियमित रूप से करना अनिवार्य है तथा वर्तमान में वह कक्षा पांच में अध्ययनरत होना चाहिए। जो विद्यार्थी पहले ही कक्षा पांच उत्तीर्ण कर चुके हैं अथवा दोबारा कक्षा पांच में पढ़ रहे हैं, वे आवेदन के पात्र नहीं होंगे। इसके अलावा अभ्यर्थी का जन्म एक मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रवेश परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्रत्येक छात्र को केवल एक बार ही मिलेगा।
ऐसे करें आवेदन
अभ्यर्थी https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया और पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी https://navodaya.gov.in पर उपलब्ध है। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए अभिभावक जवाहर नवोदय विद्यालय साम्हों के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।