फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Etawah: केदारेश्वर मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर विशेष हवन-पूजन, अखिलेश के चचेरे भाई अभिषेक यादव ने की पूजा

Mon, 03 Aug 2026 02:54 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,इटावा Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 03 Aug 2026 02:54 PM IST
सार

Etawah News: सावन के पहले सोमवार पर केदारनाथ धाम की तर्ज पर बने केदारेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रविवार देर रात से ही कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। ढोल-नगाड़ों के बीच आरती के बाद भोर से श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

विज्ञापन
Etawah-Kedareshwar-Temple-Sawan-First-Monday-Special-Havan
केदारेश्वर मंदिर - फोटो : amar ujala

इटावा में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा बनवाए गए भव्य केदारेश्वर मंदिर में रविवार देर रात से ही कांवड़ियों और शिव भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। भोर से ही 'हर-हर महादेव' के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

Etawah-Kedareshwar-Temple-Sawan-First-Monday-Special-Havan
केदारेश्वर मंदिर में विशेष हवन-पूजन - फोटो : amar ujala

अभिषेक अंशुल यादव ने पत्नी संग किया विशेष यज्ञ व कलश पूजन

सोमवार सुबह केदारनाथ धाम की तर्ज पर बने केदारेश्वर मंदिर में विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया गया। यज्ञ और कलश पूजा में सपा मुखिया अखिलेश यादव के चचेरे भाई एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक 'अंशुल' यादव अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए। अभिषेक यादव हाथ में भगवान की प्रतिमा और उनकी पत्नी सिर पर कलश लेकर पूजा स्थल तक पहुंचीं। इसके बाद दंपती ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन-अर्चन और जलाभिषेक कर सर्वकल्याण की कामना की।

Etawah-Kedareshwar-Temple-Sawan-First-Monday-Special-Havan
केदारेश्वर मंदिर में विशेष हवन-पूजन - फोटो : amar ujala

देर रात ढोल-नगाड़ों के साथ हुई भव्य आरती

इससे पहले रविवार देर रात मंदिर परिसर में ढोल-नगाड़ों की थाप और शंखध्वनि के साथ भव्य आरती का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और कांवड़िया शामिल हुए। सोमवार तड़के से ही बाबा केदारेश्वर के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Etawah-Kedareshwar-Temple-Sawan-First-Monday-Special-Havan
केदारेश्वर मंदिर में विशेष हवन-पूजन - फोटो : amar ujala




जिले के अन्य प्रमुख शिवालयों में भी उमड़ी भीड़

केदारेश्वर मंदिर के अलावा शहर व जिले के अन्य प्राचीन मंदिरों में भी दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। नीलकंठ मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर, प्रसिद्ध टिक्सी मंदिर और सरईनावर स्थित हजारी महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, दूध और जल अर्पित कर भगवान आशुतोष से परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed