{"_id":"6a7195bd8b6bf69d7f0800b2","slug":"chants-of-channi-zindabad-resonated-at-the-punjab-congress-meeting-with-raja-warring-giving-the-microphone-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब कांग्रेस की बैठक में गूंजे 'चन्नी जिंदाबाद' के नारे, राजा वड़िंग ने माइक देकर बढ़ाया सस्पेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब कांग्रेस की बैठक में गूंजे 'चन्नी जिंदाबाद' के नारे, राजा वड़िंग ने माइक देकर बढ़ाया सस्पेंस
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Tue, 04 Aug 2026 01:03 PM IST
Link Copied
पंजाब कांग्रेस में रार थम नहीं रही है। गोनियाना के एक रिजॉर्ट में मालवा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान उस समय राजनीतिक माहौल गरमा गया, जब पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी के समर्थकों ने ‘चन्नी जिंदाबाद’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। जानकारी के अनुसार बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करना और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट करना था। लेकिन इसी दौरान चन्नी समर्थकों ने अपने नेता के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी। इससे कुछ समय के लिए बैठक का माहौल राजनीतिक नारेबाजी में बदल गया। इसके बाद माैके पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने स्थिति को संभालने की कोशिश करते हुए चन्नी समर्थक एक कार्यकर्ता को मंच पर बुलाया और उसे नारे लगाने के लिए कहा। बताया जाता है कि वड़िंग ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी पूर्व मुख्यमंत्री हैं, इसलिए उन्हें फोन लगाकर बात करवाई जाए। इस दौरान जब चन्नी को फोन किया गया तो उनके द्वारा फोन नहीं उठाए जाने की बात सामने आई। इस पर राजा वड़िंग ने कथित तौर पर चन्नी समर्थक से कहा कि वह अपना नंबर चन्नी को दे दे। हो सकता है कि वह किसी काम में व्यस्त हों और बाद में उससे बात कर लें। इसके बाद मामला और दिलचस्प हो गया। राजा वड़िंग ने चन्नी समर्थक को माइक देते हुए कहा कि ‘दबाकर नारे लगाओ, कोई कसर न रह जाए।’ इसके बाद मौके पर मौजूद चन्नी समर्थकों ने ‘चन्नी जिंदाबाद’ के नारे लगाए।ऊपर से देखने पर यह घटना भले ही मजाकिया माहौल का हिस्सा लग सकती है, लेकिन कांग्रेस के अंदरूनी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एक ओर पार्टी हाईकमान और पंजाब कांग्रेस की ओर से कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर बैठक में ही एक अलग नेता के समर्थन में नारेबाजी ने पार्टी के भीतर मौजूद गुटबाजी को फिर चर्चा में ला दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।