{"_id":"6a71e3655731c82a62002a12","slug":"video-successful-treatment-of-a-rare-case-at-sukhveen-hospital-patient-fully-recovers-after-a-complex-ercp-procedure-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुखवीन हॉस्पिटल में दुर्लभ मरीज का सफल इलाज, मुश्किल ERCP प्रक्रिया के बाद पूरी तरह स्वस्थ हुआ मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखवीन हॉस्पिटल में दुर्लभ मरीज का सफल इलाज, मुश्किल ERCP प्रक्रिया के बाद पूरी तरह स्वस्थ हुआ मरीज
सुखवीन हॉस्पिटल जगराओं के डॉक्टरों ने एक बेहद दुर्लभ और जटिल मामले का सफल इलाज कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। पित्त की नली में रुकावट की समस्या से परेशान मरीज बलजीत सिंह को सुखवीन हॉस्पिटल लाया गया था। जांच के दौरान डॉक्टरों को पता चला कि मरीज के शरीर के अंदर मौजूद कई प्रमुख अंग सामान्य लोगों के मुकाबले उलटी दिशा में हैं। इसके बाद मरीज की स्थिति को देखते हुए इलाज को चुनौतीपूर्ण माना गया। डॉक्टरों के अनुसार बलजीत सिंह को Situs Inversus Totalis नाम की एक बहुत ही दुर्लभ जन्मजात स्थिति है। इस स्थिति में शरीर के प्रमुख अंदरूनी अंग सामान्य जगह के बजाय उसके उलट दिशा में होते हैं। इसे आसान भाषा में शरीर के अंगों का ‘मिरर इमेज’ होना कहा जा सकता है। ऐसी स्थिति में पित्त की नली में रुकावट को दूर करने के लिए की जाने वाली ERCP प्रक्रिया सामान्य मरीजों की तुलना में काफी मुश्किल होती है। सुखवीन हॉस्पिटल के वरिष्ठ गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. ग्रेवाल ने अपनी विशेषज्ञता और अनुभव के आधार पर मरीज की सफलतापूर्वक ERCP प्रक्रिया पूरी की। प्रक्रिया के दौरान पित्त की नली की रुकावट का इलाज किया गया। इलाज के बाद मरीज की हालत सामान्य रही और अब वह पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने रोजमर्रा के काम कर रहा है। अस्पताल के संचालक डॉ. दिव्यांशु गुप्ता ने बताया कि Situs Inversus Totalis बहुत ही कम लोगों में पाई जाने वाली जन्मजात स्थिति है। उन्होंने बताया कि उपलब्ध चिकित्सा साहित्य के अनुसार, ऐसी शारीरिक स्थिति वाले मरीजों में ERCP किए जाने के करीब 50 मामले ही प्रकाशित हुए हैं। ऐसे में जगराओं जैसे शहर में इस तरह के दुर्लभ और जटिल मामले का सफल इलाज होना अस्पताल के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
डॉ. दिव्यांशु गुप्ता ने कहा कि आधुनिक तकनीक, अनुभवी डॉक्टरों और पूरी मेडिकल टीम की मेहनत से जटिल मामलों का भी सुरक्षित इलाज संभव हो रहा है। अस्पताल का प्रयास है कि जगराओं और आसपास के लोगों को इलाज के लिए बड़े शहरों में जाने की जरूरत न पड़े और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।