सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Supply disrupted in Nandasain market, drinking water crisis severe

Chamoli News: नंदासैंण बाजार में आपूर्ति बाधित, पेयजल संकट विकट

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 25 Apr 2026 03:38 PM IST
विज्ञापन
Supply disrupted in Nandasain market, drinking water crisis severe
विज्ञापन
व्यापारी दो से तीन किमी दूर से ढो रहे पानी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग (नंदासैंण)। नंदासैंण बाजार में इन दिनों पेयजल संकट गहराता जा रहा है। गर्मियों की शुरुआत के साथ ही पानी की पर्याप्त आपूर्ति न होने के कारण व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा असर होटल और फास्टफूड व्यवसाय से जुड़े लोगों पर पड़ रहा है।
नंदासैंण बाजार में करीब 100 से अधिक व्यापारी हैं। इनमें करीब 20 होटल और अन्य फास्टफूड बनाते हैं। मगर एक सप्ताह से यहां पेयजल आपूर्ति अनियमित है। व्यवसायी प्रदीप चौहान का कहना है कि दिन में दो बार पानी की सप्लाई होने के बावजूद वह जरूरत पूरा नहीं हो रही है। कई बार आधे से ज्यादा दिन तक पानी की सप्लाई नहीं हो पाती। इस कारण पानी के लिए 2 से 3 किमी दूर अन्य स्रोतों पर जाना पड़ता है। वहीं होटल व्यवसायी दर्शन सिंह नेगी का कहना है कि पानी की समस्या के समाधान के लिए कोई योजना नहीं बन पा रही है। आपूर्ति करने वाली पाइपलाइन के बार-बार टूटने, लीकेज के कारण पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है। वहीं पेयजल निगम के जेई सचिन पंवार ने बताया कि उक्त लाइन की देखरेख ग्राम पंचायत के अधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed