{"_id":"69f0f1828248320307096695","slug":"liquor-will-not-be-served-in-majyadi-malli-village-of-gairsain-karnpryag-news-c-5-1-drn1019-958416-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: गैरसैंण के मज्याड़ी मल्ली गांव में नहीं परोसी जाएगी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: गैरसैंण के मज्याड़ी मल्ली गांव में नहीं परोसी जाएगी शराब
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
कर्णप्रयाग। (नंदासैण)। गैरसैंण विकास के मज्याड़ी मल्ली गांव में ग्रामीणों ने बैठक कर गांव में पूर्ण शराबबंदी का निर्णय लिया है।
ग्रामीणों ने कहा कि जो भी व्यक्ति या परिवार निर्णय का विरोध करेंगे उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही जुर्माना भी लगेगा। इस मौके पर ग्रामीणों ने शराब बंद की शपथ भी ली।
मंगलवार को ग्राम प्रधान लकिता देवी और ममंद अध्यक्ष अनुराधा देवी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में कहा गया कि गांव को नशामुक्त बनाकर आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में विकसित किया जाएगा। ग्राम प्रधान लकिता देवी ने कहा कि बढ़ते नशे की प्रवृत्ति युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है जिसे समय रहते रोकना आवश्यक है।
निर्णय लिया गया कि कोई व्यक्ति गांव में शराब पीते या बेचते हुए पाया गया तो कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। इस मौके पर दरमान सिंह, बीर सिंह, गोविंद सिंह, सज्जन सिंह, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

कमेंट
कमेंट X