पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Technician on leave at CHC Tharali; tests being conducted externally.

Chamoli News: सीएचसी थराली में टेक्नीशियन छुट्टी पर, बाहर से हो रहीं जांचें

Sat, 27 Jun 2026 05:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 27 Jun 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
Technician on leave at CHC Tharali; tests being conducted externally.
अस्पताल में डॉक्टर हैं मगर लिख रहे बाहर की दवाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
थराली। तहसील मुख्यालय पर संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाएं बदहाल हैं। स्थिति यह है कि लोगों को अस्पताल में सामान्य जांचें भी बाहर के लैब से करवानी पड़ रही हैं और दवाएं भी डॉक्टर बाहर से लिख रहे हैं। लोगों ने यहां व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की। साथ ही इस संबंध में रील भी बनाकर अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुधारने की मांग की जा रही है।

पिंडरघाटी के तीन विकासखंडों के अस्पताल में औसतन 60 से अधिक लोग पहुंचते हैं। भगवत किशोर, संजय कुमार, रामेश्वर प्रसाद आदि का कहना है कि पांच वर्ष के संघर्षों से यहां एक्सरे की सुविधा उपलब्ध हुई लेकिन वह भी स्थायी नहीं है। एक्सरे टेक्नीशियन कभी आता है कभी नहीं। अब बीते बृहस्पतिवार को टेक्नीशियन पहुंचा है। वहीं लैब टेक्नीशियन एक सप्ताह से अधिक समय से नहीं है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार वह अवकाश पर है। लोगों का कहना है कि अस्पताल में चिकित्सक हैं लेकिन जांचें बाहर से लिखी जा रही हैं। ऐसे में लोगों को उपचार महंगा मिल पड़ रहा है। वहीं इस संबंध में सीएचसी के चिकित्साधिकारी संजय गुप्ता ने कहा कि अस्पताल में कुछ दवा नहीं हैं इसलिए बाहर से लिखनी पड़ती हैं। दवा की डिमांड भेजी गई है। लैब टेक्नीशियन छुट्टी पर है। इसलिए जांच बाहर से करवाने के लिए कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed