फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Teenager raped; found pregnant during examination; accused arrested.

Chamoli News: किशोरी के साथ दुष्कर्म, जांच में मिली गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 23 Jul 2026 06:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 23 Jul 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Teenager raped; found pregnant during examination; accused arrested.
थराली। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक की ओर से किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परिजनों ने 22 जुलाई को दी तहरीर में बताया कि किशोरी ने पेट दर्द की शिकायत की थी। उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड किया तो उसे 26 सप्ताह की गर्भवती बताया। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को भी घटना की जानकारी देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष थराली विनोद चौरसिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थराली पुलिस की ओर से आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed