सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The proposal for upgradation of Gauchar PHC was sent to the Director General

Chamoli News: गौचर पीएचसी के उच्चीकरण का प्रस्ताव महानिदेशक को भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 23 Feb 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
The proposal for upgradation of Gauchar PHC was sent to the Director General
विज्ञापन
गौचर। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौचर के उच्चीकरण के लिए सभी मानकों को पूरा करते हुए सीएमओ कार्यालय की ओर से प्रस्ताव स्वीकृति के लिए महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण देहरादून को भेज दिया गया है।
Trending Videos

क्षेत्रीय जनता और जनप्रतिनिधियों की मांग पर गौचर मेले के शुभारंभ पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लगातार दो बार गौचर स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण की घोषणा की थी लेकिन स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण नहीं हो पाया। इस संबंध में व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, जनकल्याण लोक सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार ने सीएम से भेंट की थी। इसके बाद पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी ने स्वास्थ्य सचिव डाॅ. आर. राजेश कुमार के समक्ष गौचर स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण का मामला उठाया था। वहीं इस संबंध में सीएमओ डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि गौचर स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण के लिए प्रस्ताव महानिदेशक स्वास्थ्य को भेज दिया गया है। स्वीकृति के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed