{"_id":"6ad7538e7b6136e3410a898f","slug":"the-seven-day-chandrakunwar-bartwal-sharadotsav-begins-today-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-121536-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: आज से शुरू होगा सात दिवसीय चंद्रकुंवर बर्त्वाल शरदोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: आज से शुरू होगा सात दिवसीय चंद्रकुंवर बर्त्वाल शरदोत्सव
Tue, 20 Oct 2026 05:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 20 Oct 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
पोखरी (चमोली)। सात दिवसीय चंद्रकुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं शरदोत्सव मेला बुधवार से शुरू होगा। नगर पंचायत की ओर से आयोजित मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले में सात दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक और खेल गतिविधियां आयोजित होंगी।
मेले में रात को प्रसिद्ध लोक कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे, जबकि दिन में विद्यालयों और महिला मंगलदलों की सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता सहित विभिन्न खेल गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने बताया कि महान कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल के नाम पर आयोजित होने वाले मेले को इस बार और भव्य रूप दिया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल ने बताया कि व्यापारी दुकानें लगाने के लिए पहुंच गए हैं। संवाद