सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The water level of the Dhauli River has risen due to melting of snow in the higher Himalayan regions.

Chamoli News: उच्च हिमालय क्षेत्रों में बर्फ पिघलने से धौली नदी का जलस्तर बढ़ा

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 27 Apr 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
The water level of the Dhauli River has risen due to melting of snow in the higher Himalayan regions.
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos


तमक गांव के पास नदी में मलबा जमा होने से झील जैसी बनी स्थिति
डीएम ने कहा, पानी का लगातार हो रहा रिसाव, कोई खतरा नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी

ज्योतिर्मठ। गर्मी बढ़ने से उच्च हिमालय क्षेत्रों में तेजी से ग्लेशियर पिघल रहे हैं जिससे धौली नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। तमक गांव के पास मलबा जमा होने से नदी में झील जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। हालांकि पानी का लगातार रिसाव हो रहा है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि मलबा जमा होने से यहां कुछ पानी रुक रहा है। मंगलवार से मलबे को हटाने का काम शुरू किया जाएगा ताकि पानी का निरंतर बहाव होता रहे। डीएम ने कहा कि इससे खतरे जैसी कोई बात नहीं है।

ज्योतिर्मठ से करीब 40 किलोमीटर आगे तमक गांव के पास बीते वर्ष भूस्खलन होने से मलबा जमा हो गया था। इन दिनों हिमालय क्षेत्रों में ग्लेशियर पिघलने से नदी का जलस्तर बढ़ गया है। मलबा जमा होने के कारण यहां पानी इकट्ठा हो रहा है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि यहां से पानी का लगातार रिसाव हो रहा है। मंगलवार को जेसीबी से मलबे को हटाने का काम भी शुरू किया जाएगा। प्रशासन, सिंचाई विभाग, खनन विभाग एवं अन्य संबंधित एजेंसियां मौके पर सतत निगरानी बनाए हुए हैं और किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूर्णतः तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed