{"_id":"69f1ece58bd94b96d40041a7","slug":"the-house-was-built-but-the-house-was-not-illuminated-karnpryag-news-c-48-kpg1001-123118-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: आशियाना तो बना मगर रोशन नहीं हुआ घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: आशियाना तो बना मगर रोशन नहीं हुआ घर
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 29 Apr 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
उत्तरों गांव की महिला दो साल से कनेक्शन के लिए काट रही ऊर्जा निगम के चक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। विकासखंड के उत्तरों गांव की एक महिला को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर मिला लेकिन बिजली कनेक्शन अभी तक नहीं लग पाया है। महिला दो साल से बिजली कनेक्शन के लिए चक्कर काट रही है लेकिन अभी तक कनेक्शन नहीं लग पाया है।
उत्तरों गांव की आशा देवी के पति का निधन करीब दस वर्ष पूर्व हो चुका है। आशा की दो बेटियां हैं। एक का विवाह हो चुका है और एक अपनी बुआ के साथ रहती है। आशा अकेली गांव में रहती हैं और मजदूरी कर भरण पोषण करती हैं। आशा देवी का कहना है कि उन्हें करीब चार साल पूर्व पीएम आवास योजना में घर मिला जिसका निर्माण भी पूरा हो गया है। अब वह दो साल से बिजली कनेक्शन के लिए ऊर्जा निगम के कर्मियों, अधिकारियों से गुहार लगा रही हैं लेकिन कनेक्शन अभी तक नहीं मिला। जबकि सभी जरूरी कागजात निगम में जमा करा दिए गए हैं। वहीं ऊर्जा निगम कर्णप्रयाग के अवर अभियंता मुनीष कुमार का कहना है कि महिला बीपीएल है और निशुल्क कनेक्शन लगाया जाएगा। मगर महिला के बीपीएल प्रमाणपत्र कार्यालय को नहीं मिले हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X