सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   There is no proper lighting in Triyuginarayan Temple.

Chamoli News: त्रियुगीनारायण मंदिर में प्रकाश की उचित व्यवस्था नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 07 Feb 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
There is no proper lighting in Triyuginarayan Temple.
विज्ञापन
गुप्तकाशी। शिव पार्वती की विवाह स्थली त्रियुगीनारायण मंदिर में विवाह संस्कार के लिए देशभर से जोड़ों का आने का सिलसिला साल दर साल बढ़ता जा रहा है। शीतकाल में भी त्रियुगीनारायण मंदिर में दर्शनार्थियों की बड़ी संख्या पहुंच रही है। इसके बाद भी मूल सुविधाओं के अभाव में श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। त्रियुगीनारायण व्यापार संघ अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद सेमवाल व तीर्थ पुरोहित संगठन के सचिव सर्वेशानंद भट्ट बताते हैं कि मंदिर परिसर में समुचित प्रकाश की व्यवस्था न होने से कई बार श्रद्धालुओं को अंधेरे में मोबाइल की रोशनी पर दर्शन करना पड़ता है। मंदिर परिसर में सोलर लाइट्स हैं मगर मौसम खराब होने पर वे जलती नहीं हैं। साथ ही मंदिर परिसर के निकट शौचालय की उचित व्यवस्था न होने के कारण यहां के पर्यटन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार शीतकाल यात्रा के लिए प्रयास करती दिखती तो है परंतु इसके लिए त्रियुगीनारायण जैसे पौराणिक महत्व वाले स्थानों के सड़क मार्ग और व्यवस्थाओं को भी उच्च स्तरीय बनाना होगा। वहीं सोनप्रयाग- त्रियुगीनारायण मोटर मार्ग अनेक स्थानों पर आज भी खस्ताहाल बना हुआ है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed