सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   There is no water coming to Partha village, filling up from sources

Chamoli News: पारथा गांव में नहीं आ रहा पानी, स्रोतों से भर रहे

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 02 Apr 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
There is no water coming to Partha village, filling up from sources
विज्ञापन
थराली। ब्लॉक के पारथा गांव में पांच वर्षों से पेयजल आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। ऐसे में ग्रामीणों को स्रोतों से पानी भरना पड़ रहा है।
Trending Videos

ग्राम प्रधान गीता पिमोली ने कहा कि वर्ष 2020 में हरिनगर लेटाल, कुराड़ और पारथा तीन गांवों को पेयजल आपूर्ति के लिए लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से योजना का निर्माण किया गया था। इसके बाद कुराड़ गांव तक तो पानी पहुंचा लेकिन हरिनगर, लेटाल और पारथा के ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पाया। कहा कि पारथा गांव में जल निगम ने पाइप भी नहीं बिछाए हैं। इस मुद्दे को बीडीसी और जनता दरबार में भी उठाया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। वहीं जल निगम के अवर अभियंता हेमंत कुमार ने बताया कि आपदा से लाइन क्षतिग्रस्त हुई थी। वैकल्पिक व्यवस्था कर पारथा टैंक तक पानी पहुंचाया गया है। इसके साथ ही पारथा के लिए दूसरे स्रोत से नई योजना बनाई जाएगी जिसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। संवाद


फोटो
निर्माण कार्य से पैदल मार्ग और पेयजल कनेक्शन क्षतिग्रस्त

गौचर। पालिका क्षेत्र के अंतर्गत पनाई तल्ली और मुख्य बाजार वार्ड में जल संस्थान की ओर से बिछाई जा रही नई पेयजल लाइनों से पैदल मार्ग और पेयजल कनेक्शन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं जिससे लोगों में आक्रोश है। नगर क्षेत्र के लिए 34 करोड़ की लागत से जल संस्थान की ओर से पेयजल स्टोरेज टैंक, फिल्टर निर्माण और पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों और मोहल्लों में पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। हरीश जोशी, नरेंंद्र बिष्ट, अंकित डिमरी, कुलदीप सिंह, महादेव बहुगुणा, धनंजय सेमवाल आदि ने बताया कि लाइन बिछाने के कारण कार्यदायी संस्था ने वार्डों के पैदल रास्ते, चहारदीवारी और उपभोक्ताओं की पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त कर दी हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से निर्माण कार्य को मानकों के अनुरूप करने की मांग की। वहीं जल संस्थान के ईई मुकेश कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त मार्गों, पेयजल कनेक्शनों को एक दो दिन में ठीक कर लिया जाएगा। निर्माण कार्य को मानकों के अनुरूप करने के लिए संबंधित ठेकेदार को निर्देशित कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो
राजधानी गैरसैंण जनजागृति यात्रा को मिला समर्थन
कर्णप्रयाग। यूकेडी की ओर से राजधानी गैरसैंण जनजागृति यात्रा का द्वितीय चरण संपन्न हो गया। कोठा एवं अन्द्रपा वार्ड के लगभग 40 गांवों में व्यापक जनसंपर्क कर लोगों को जागरूक किया गया। यूकेडी के युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी ने बताया कि यात्रा को ग्रामीणों का समर्थन मिला है। साथ ही लोग यूकेडी पर अपना भरोसा जता रहे हैं। निश्चित ही आगामी 2027 के चुनावों में जनता भाजपा और कांग्रेस को दरकिनार करते हुए यूकेडी पर अपना भरोसा जताएगी। उन्होंने बताया कि जनता गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने को लेकर एकजुट हो चुकी है। यात्रा में यूकेडी के विधानसभा अध्यक्ष अमित रावत, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक मधवाल, ब्लॉक मीडिया प्रभारी गंगा सिंह, महिपाल नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed