सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Tourism department is connecting youth with self-employment

Chamoli News: एस्ट्रो गाइड प्रशिक्षण से युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ रहा पर्यटन विभाग

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 07 Feb 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
Tourism department is connecting youth with self-employment
विज्ञापन
- एस्ट्रोविलेज घोषित क्षेत्र में 15 दिवसीय प्रशिक्षण में 30 युवा शामिल, सीख रहे खगोलीय गतिविधियां
Trending Videos

- बेनीताल में आयोजित हो रहा है 15 दिवसीय एस्ट्रो गाइड प्रशिक्षण
कर्णप्रयाग। पर्यटन विभाग की ओर से स्थानीय युवाओं को खगोल विज्ञान के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा हैं। इसके तहत विभाग की ओर से स्थानीय युवाओं को 15 दिवसीय एस्ट्रो गाइड प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। इसमें खगोल विज्ञान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही हैं। प्रशिक्षण में करीब 30 युवा प्रतिभाग कर रहे हैं।
विकासखंड से लगभग 30 किमी की दूरी पर स्थित बेनीताल को एस्ट्रोविलेज घोषित किया गया है। स्टारस्केप एक्सपिरियंस कंपनी के माध्यम से बेनीताल में आयोजित एस्ट्रो गाइड प्रशिक्षण में युवाओं को टेलीस्कोप से खगोलीय अवलोकन, तारों की लकीरें, फोटोग्राफी, गंगा तारा पथ आदि जानकारियां दी जा रही है। मास्टर ट्रेनर श्वेता ध्यानी ने बताया कि एस्ट्रो गाइड के रूप में रोजगार की तमाम संभावनाएं है। ऐसे में इस क्षेत्र में प्रशिक्षण लेकर युवा स्वरोजगार की ओर बढ़ सकते हैं। प्रशिक्षण में उत्तराखंड टूरिज्म की निदेशक पूनम चांद ने ऑनलाइन माध्यम से युवाओं को जरूरी टिप्स भी दिए। इस मौके पर घंडियाल के ग्राम प्रधान बलवीर लाल, ऐरवाड़ी की ग्राम प्रधान नीतू देवी, पूर्व प्रधान दीपक कुमार, पूर्व जिपंस वीरेंद्र सिंह मिंगवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन के लिए....
पर्यटन विभाग की ओर से बेनीताल में कई प्रकार की खगोलीय गतिविधियां कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। ताकि यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि में आगे बढ़ सके। वहीं यहां के युवाओं को एस्ट्रो गाइड के प्रशिक्षण के जरिए रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि स्थानीय युवा यहां पर्यटकों को खगोलीय गतिविधियों के बारे में जानकारी दे सके। और अच्छी आमदनी कर सकें।
....अरविंद गौड़, जिला पर्यटन अधिकारी चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed