सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Traders and the Congress sent a memorandum to the CM.

Chamoli News: व्यापारियों और कांग्रेस ने सीएम को भेजे ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 25 Jun 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Traders and the Congress sent a memorandum to the CM.
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। निहंगों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद की जांच हरिद्वार पुलिस को सौंपने पर व्यापारियों और कांग्रेस ने रोष जताया। जिला और नगर उद्योग व्यापार मंडल के साथ ही कांग्रेस ने जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में व्यापारियों ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने, घायलों के उपचार और मुआवजे की मांग की। उन्होंने सरकार से घायलों के उपचार का पूरा खर्च वहन करने और प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग है। मंडल ने चेतावनी दी कि मांगें न मानी जाने पर जिला व्यापार बंद किया जाएगा। वहीं कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत, पुष्कर रावत, हरीश चौहान, रामदयाल आदि ने भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। संवाद

इंसेट
जिला प्रशासन की मौजूदगी में हो बैठक
कर्णप्रयाग। जिला व्यापार मंडल ने घटना की जांच स्थानीय स्तर पर ही निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने की मांग की। पुलिस अधीक्षक चमोली या नजदीकी जिले के पुलिस अधीक्षक अथवा मजिस्ट्रेट स्तर की स्वतंत्र जांच की भी वकालत की गई है। जिला व्यापार मंडल ने आगामी यात्रा सीजन के लिए कानून-व्यवस्था मजबूत करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की मांग है। जिलाधिकारी के नेतृत्व में हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा समिति और जिला व्यापार प्रतिनिधि की एक बैठक बुलाने की भी अपील की गई है। इसका उद्देश्य यात्रियों और व्यापारियों के बीच तनाव कम करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed